डॉ. शशिबाला सिंह बनीं रिम्स की अस्थाई प्रभारी निदेशक, डॉ. राजकुमार को पद से हटाया गया

Ranchi: रिम्स राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रशासनिक नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए डॉ. शशिबाला सिंह को संस्थान की अस्थाई प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि बीती रात रिम्स के

डॉ. शशिबाला सिंह बनीं रिम्स की अस्थाई प्रभारी निदेशक, डॉ. राजकुमार को पद से हटाया गया
Advertisement

Ranchi: रिम्स राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रशासनिक नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए डॉ. शशिबाला सिंह को संस्थान की अस्थाई प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।

गौरतलब है कि बीती रात रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. राजकुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मंत्रिपरिषद, रिम्स शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का समुचित पालन नहीं किया। उनके कार्य को रिम्स अधिनियम-2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति के लिहाज से संतोषजनक नहीं पाया गया।

स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि संस्थान के उत्थान और पारदर्शी संचालन के लिए यह निर्णय जरूरी था। उन्होंने बताया कि डॉ. राजकुमार को तीन महीने का वेतन एवं भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त किया गया है। इस फैसले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी भी प्राप्त है।

अब रिम्स की कमान डॉ. शशिबाला सिंह को सौंपी गई है, जो संस्थान के कार्यों को अंतरिम निदेशक के रूप में संभालेंगी। यह निर्णय रिम्स में सुशासन, अनुशासन और जवाबदेही लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्वास्थ्य महकमे और राज्य सरकार की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी संस्थानों में कार्य के प्रति लापरवाही और नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *