शादी की खुशिया बदली मातम में, 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

हजारीबाग (दारू)। सदर प्रखंड के भेलवारा निवासी शाहनवाज हुसैन उर्फ शानू (22 वर्ष) की एक शादी समारोह के दौरान बुधवार की रात दर्दनाक मौत हो गई। घटना दारू थाना क्षेत्र के घाघरा गांव की है, जहां बारात में छतरी लाइट लेकर चल रहे शानू की

शादी की खुशिया बदली मातम में, 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत
Advertisement

हजारीबाग (दारू)। सदर प्रखंड के भेलवारा निवासी शाहनवाज हुसैन उर्फ शानू (22 वर्ष) की एक शादी समारोह के दौरान बुधवार की रात दर्दनाक मौत हो गई। घटना दारू थाना क्षेत्र के घाघरा गांव की है, जहां बारात में छतरी लाइट लेकर चल रहे शानू की जान 11 हज़ार वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आने से चली गई।

Also Read : पिठोरिया में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यवसायी दहशत में

शानू एक विद्युत सजावट टीम के साथ बारात में गया था और छतरी लाइट को थामे हुए था। जैसे ही बारात कुछ दूरी पर पहुंची, तभी एक जगह काफी नीची लटक रही हाई वोल्टेज तार छतरी से टकरा गई। देखते ही देखते शानू बुरी तरह झुलस गया। घटना रात करीब 11 बजे की है। उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल हजारीबाग लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद भेलवारा गांव में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस हृदयविदारक घटना से शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

परिजनों ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और बिजली विभाग की घोर लापरवाही को मौत का ज़िम्मेदार ठहराते हुए उचित मुआवज़े की मांग की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिजली का तार काफी नीचे झुका हुआ था, जिसे पहले से ही ठीक नहीं किया गया था।इस दर्दनाक हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में ग़म में बदल दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.