बंगाल में हिंदू लक्षित हिंसा और राज्य सरकार की निष्क्रियता पर राष्ट्रव्यापी आक्रोश प्रदर्शन का ऐलान

Ranchi : बजरंग दल झारखंड के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने एक प्रेस बयान जारी कर पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में हिंदुओं पर हो रही लक्षित हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वक्फ अधिनियम के बहाने राज्य में सुनियोजित

बंगाल में हिंदू लक्षित हिंसा और राज्य सरकार की निष्क्रियता पर राष्ट्रव्यापी आक्रोश प्रदर्शन का ऐलान
Advertisement

Ranchi : बजरंग दल झारखंड के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने एक प्रेस बयान जारी कर पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में हिंदुओं पर हो रही लक्षित हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वक्फ अधिनियम के बहाने राज्य में सुनियोजित ढंग से दंगे भड़काकर हिंदू समाज का दमन किया जा रहा है।

Also Read : दुबलिया गांव में सरना स्थल घेराबंदी कार्य का हुआ शिलान्यास

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले एक सप्ताह से बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हजारों हिंदू परिवारों को हिंसा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। कई पीड़ित परिवार जान बचाकर झारखंड के सीमावर्ती जिलों में शरण लेने को मजबूर हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इन पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।

रंगनाथ महतो ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक राज्य सरकार द्वारा पीड़ित हिंदू परिवारों की सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी पक्षपाती सरकार के रहते हिंदू समाज की सुरक्षा असंभव है, अतः इस सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी विरोध दर्ज कराने के लिए 19 अप्रैल, शनिवार को राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन, धरना एवं जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की है।

इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए विहिप प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र एवं प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने सभी जिला संयोजकों, दायित्ववान कार्यकर्ताओं, धार्मिक-सामाजिक संगठनों और राष्ट्रवादी नागरिकों से भारी संख्या में भागीदारी की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.