पिठोरिया में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यवसायी दहशत में

Ranchi : पिठोरिया के अंबेडकर चौक स्थित राम मोहन कॉम्प्लेक्स में बुधवार की रात बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। सुनील पुस्तक भवन के मालिक ज्योतिष राम महतो की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक कलर, नंबर JH 01 CE 2659) बाइक चोरी

पिठोरिया में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यवसायी दहशत में
Advertisement

Ranchi : पिठोरिया के अंबेडकर चौक स्थित राम मोहन कॉम्प्लेक्स में बुधवार की रात बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। सुनील पुस्तक भवन के मालिक ज्योतिष राम महतो की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक कलर, नंबर JH 01 CE 2659) बाइक चोरी हो गई।

Also Read : मंत्री हफीजुल के बयान पर बवाल, बाबूलाल मरांडी बोले- संविधान का अपमान नहीं सहेगी भाजपा

जानकारी के अनुसार, ज्योतिष राम महतो रोज की तरह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे, तभी उन्होंने देखा कि उनकी बाइक मौके से गायब है। घटना की सूचना तुरंत पिठोरिया थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अंबेडकर चौक क्षेत्र के व्यवसायियों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि आये दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाएं उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल असर डाल रही हैं।

व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि चोरी की घटनाओं का न तो सही तरीके से उद्भेदन हो रहा है और न ही अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *