दूध डेयरी की आड़ में नशे का कारोबार करने का आरोपी गिरफ्तार

Jaipur। पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी क्राइम ब्रांच) टीम ने केकड़ी जिले के थाना भिनाय इलाके में संचालित दूध डेयरी में हो रहे नशे के कारोबार का खुलासा करते हुए एक आरोपित को धर-दबोचा है और उसके पास से 40 लाख

दूध डेयरी की आड़ में नशे का कारोबार करने का आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

Jaipur। पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी क्राइम ब्रांच) टीम ने केकड़ी जिले के थाना भिनाय इलाके में संचालित दूध डेयरी में हो रहे नशे के कारोबार का खुलासा करते हुए एक आरोपित को धर-दबोचा है और उसके पास से 40 लाख कीमत का करीब 386 किलो अफीम डोडा चुरा बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साझा की जी-20 समिट की तस्वीरें

पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच मुखबिर से सूचना मिली थी कि केकड़ी जिले के थाना भिनाय इलाके के राताकोट गांव में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के कार्यालय और गोदाम में दूध डेयरी की आड़ में नशे का कारोबार किया जा रहा है। इस पर सीआईडी की टीम गठित की गई और भिनाय थाना पुलिस की टीम ने राताकोट गांव में युवराज सिंह के दुग्ध डेयरी के कार्यालय और गोदाम में दबिश दी। इस दौरान कार्यालय और गोदाम से पुलिस की टीम ने 19 कट्टो से 385 किलो 700 ग्राम उच्च क्वालिटी का अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए है। साथ ही मौके से आरोपी विकास तिवाड़ी निवासी गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *