बांग्लादेश लिंचिंग से दुखी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बोलीं- “जो हो रहा है, वह बर्बर है, यह नरसंहार है”

Bollywood : बांग्लादेश में दीपु चंद्र दास को जिंदा जलाने की घृणित घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इस घटना पर गहरी नाराजगी और दुख जाहिर किया है। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट लिखकर इस बर्बर

बांग्लादेश लिंचिंग से दुखी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बोलीं- “जो हो रहा है, वह बर्बर है, यह नरसंहार है”
Advertisement

Bollywood : बांग्लादेश में दीपु चंद्र दास को जिंदा जलाने की घृणित घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इस घटना पर गहरी नाराजगी और दुख जाहिर किया है।

जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट लिखकर इस बर्बर घटना की निंदा की। उन्होंने लिखा, “बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बर्बर है। यह नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है। इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें, सवाल पूछें। और अगर इन सबके बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता, तो यही पाखंड हमें तबाह कर देगा। हम दुनिया के दूसरे कोने में होने वाली चीजों पर रोते रहेंगे, जबकि हमारे अपने भाई-बहन जिंदा जलाए जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी तरह के उग्रवाद और अत्याचार को हमारी इंसानियत खोने से पहले सामने लाना और उसकी निंदा करना जरूरी है। “हम ऐसे प्यादे हैं जो मानते हैं कि हम एक अनदेखी रेखा के दोनों तरफ रहते हैं। इसे पहचानें और खुद को ज्ञान से लैस करें, ताकि उन मासूम जिंदगियों के लिए आवाज उठाई जा सके जो इस सांप्रदायिक क्रॉस-फायर में लगातार खत्म हो रही हैं और आतंकित हो रही हैं।”

बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म होमबाउंड को लेकर चर्चा में हैं, जिसे ऑस्कर 2026 के लिए चुना गया है। उन्हें आखिरी बार वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया था। वह राम चरण के साथ पेड्डी मूवी में नजर आएंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *