अदाणी आरोग्य मंदिर: कोलकाता में 2000 बेड वाले अस्पताल की नींव

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित न्यू टाउन में प्रस्तावित 2000 बेड वाले अदाणी आरोग्य मंदिर की आधारशिला गुरुवार को रखी गई।
अदाणी आरोग्य मंदिर: कोलकाता में 2000 बेड वाले अस्पताल की नींव
Advertisement
  • न्यू टाउन में बनने वाले अदाणी आरोग्य मंदिर पर ₹4000 करोड़ से अधिक का निवेश होगा। अस्पताल में 2000 बेड, मेडिकल कॉलेज, रिसर्च सेंटर और कैंसर केयर की सुविधा होगी।

Kolkata : पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित न्यू टाउन में प्रस्तावित 2000 बेड वाले अदाणी आरोग्य मंदिर की आधारशिला गुरुवार को रखी गई। बंगाल सिलिकॉन वैली टेक हब में आयोजित कार्यक्रम में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मौजूद रहे।

अदाणी आरोग्य मंदिर: कोलकाता में 2000 बेड वाले अस्पताल की नींव
अदाणी आरोग्य मंदिर: कोलकाता में 2000 बेड वाले अस्पताल की नींव

इस परियोजना को अदाणी फाउंडेशन विकसित करेगा। कंपनी के अनुसार, इस विश्वस्तरीय गैर-लाभकारी चिकित्सा संस्थान पर ₹4000 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा। परियोजना के पूरी तरह विकसित होने पर सालाना 2 लाख से अधिक इनपेशेंट और 20 लाख से अधिक आउटपेशेंट को सेवाएं देने की योजना है। इससे करीब 10,000 रोजगार पैदा होने की बात कही गई है।

51.75 एकड़ में बनेगा हेल्थकेयर कैंपस

प्रस्तावित अदाणी आरोग्य मंदिर 51.75 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसमें मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ स्टेप-डाउन और ट्रांजिशनल केयर सुविधाएं भी होंगी।

परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए मेडिटेल और विश्राम गृह भी प्रस्तावित है। गौतम अदाणी ने कहा कि अस्पताल में 2000 बेड होंगे, जिनमें 1000 बेड आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए होंगे। इन बेड पर राज्य और केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के पात्र लोगों को उपचार उपलब्ध कराने की योजना है।

परिसर में मेडिकल कॉलेज भी होगा। इसमें हर साल 150 अंडरग्रेजुएट, 100 से अधिक पोस्टग्रेजुएट और 40 से अधिक सुपर-स्पेशियलिस्ट तैयार करने की योजना है।

इसके अलावा कॉलेज ऑफ नर्सिंग और एलाइड हेल्थकेयर एवं पैरामेडिकल शिक्षा के लिए संस्थान भी विकसित किए जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आवासीय सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।

पहले चरण में कैंसर केयर पर फोकस

परियोजना के पहले चरण में मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल का मुख्य फोकस कैंसर केयर पर रहेगा। यहां उन्नत तृतीयक और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

अदाणी आरोग्य मंदिर में जीनोमिक्स, प्रिसिजन मेडिसिन, बायोमेडिकल इंफॉर्मेटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लिनिकल ट्रायल और मॉलिक्यूलर एवं एप्लाइड बायोमेडिकल साइंसेज से जुड़े शोध का इकोसिस्टम भी विकसित किया जाएगा।

परियोजना का उद्देश्य वैज्ञानिक शोध को बेहतर जांच, उपचार और बीमारी की रोकथाम से जोड़ना है। संस्थान अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर नई तकनीक, उपचार पद्धतियों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े शोध को आगे बढ़ाने की योजना पर भी काम करेगा।

अदाणी फाउंडेशन ने क्लिनिकल केयर, अकादमिक मेडिसिन, डिजिटल हेल्थ, गुणवत्ता, मानव संसाधन विकास और इनोवेशन से जुड़े वैश्विक विशेषज्ञता के लिए अमेरिका की मेयो क्लिनिक ग्लोबल कंसल्टिंग और सिंगापुर की सिंगहेल्थ को जोड़ा है।

2035 तक बंगाल में ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का ऐलान

कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने पश्चिम बंगाल में 2035 तक ₹1 लाख करोड़ से अधिक निवेश का रोडमैप भी घोषित किया। यह निवेश बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली उत्पादन, पावर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन, सड़क एवं पुल, ग्रीन सीमेंट और हाइपरस्केल डेटा सेंटर सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा।

गौतम अदाणी ने पश्चिम बंगाल को पूर्वी भारत में समूह की ‘कर्मभूमि’ बताया और गुजरात के मुंद्रा का उदाहरण देते हुए राज्य में बड़े प्रोजेक्ट्स के विकास की योजना का उल्लेख किया।

कुम्हारटोली घाट और राइटर्स बिल्डिंग के लिए भी पहल

अदाणी समूह की औद्योगिक और स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं के साथ कोलकाता के प्रसिद्ध कुम्हारटोली घाट के पुनरोद्धार के लिए भी सहयोग की घोषणा की गई।

समूह ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के पुनरुद्धार और अदाणी पूजा प्रीव्यू के माध्यम से कोलकाता की दुर्गा पूजा की कला एवं विरासत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के लिए दो समझौता ज्ञापन (MoU) भी किए हैं।

अदाणी समूह के अनुसार, इस पहल से पूजा आयोजकों, कलाकारों, कारीगरों, सेवा प्रदाताओं और बंगाल के व्यापक सांस्कृतिक इकोसिस्टम को सहयोग मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.