एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लेने वाले निजी स्कूलों पर गिरेगी प्रशासन की गाज

रायगढ़। एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लेने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन की गाज गिरेगी।जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने आदेश जारी करते हुए सभी निजी स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि पालकों को यदि किसी विशेष प्रकाशक की पुस्तकों को खरीदने के लिए दबाव बनाए

Advertisement

रायगढ़। एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लेने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन की गाज गिरेगी।जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने आदेश जारी करते हुए सभी निजी स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि पालकों को यदि किसी विशेष प्रकाशक की पुस्तकों को खरीदने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायत पाई गई तो संबंधित स्कूल की मान्यता तत्काल निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि कुछ निजी स्कूलों में नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) के बजाय प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें पढ़ाने के लिए अभिभावकों को सूची थमाई जा रही है। एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराई जाती है वहीं प्राइवेट स्कूल निजी प्रकाशक की किताबों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पिछले कई समय से शहर के एक निजी स्कूलों द्वारा आरटीआई शिक्षा का अधिकार नियम की धज्जियां उड़ाते हुए एनसीईआरटी की पुस्तकें स्वीकार ना करते हुए पालकों पर किसी विशेष प्रकाशक की ही पुस्तकें खरीदने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायतें शिक्षा विभाग को मिल रही थीं ।इतना ही नहीं बल्कि उन पुस्तकों के बाजार मे उपलब्ध ना होने की स्थिति में पालकों को बुक्स संबंधित स्कूल या स्कूल द्वारा निर्धारित स्टेशनरी दुकानों से ही प्रिंट रेट में बेची जा रही थी। जिसे मजबूरन पालकों को खरीदना ही पड़ता था।लिहाजा जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को ऐसे स्कूलों को आरटीआई का उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्त निर्देशित किया है ।यदि इस प्रकार की शिकायतें पाए जाने पर तत्काल संबंधित स्कूल की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *