नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (सोमवार) ‘चुनावी राज्य’ नागालैंड पहुंच रहे हैं। शाह नागालैंड में भाजपा के मेगा रोड शो में हिस्सा लेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मोन जिले में बड़ी रैली में हिस्सा लेंगे। शाह का मंगलवार को नागरिक समाज संगठनों के नेताओं के अलावा अलग पूर्वी नागालैंड की मांग करने वाले संगठनों के सदस्यों से भी मिलने का कार्यक्रम है।
उल्लेखनीय है कि नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। मतों की गिनती दो मार्च को होगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




