दुबलिया गांव में सरना स्थल घेराबंदी कार्य का हुआ शिलान्यास

मुकेश रंजन Ranchi : कांके प्रखंड के चंदवे पंचायत अंतर्गत मौजा दुबलिया गांव स्थित सरना स्थल के घेराबंदी कार्य का विधिवत शिलान्यास पंचायत के मुखिया माननीय श्री गुरु चरण मुंडा के करकमलों से किया गया। Also Read : रंगदारी के लिए गैंगस्टर ने चलवाई पांच

दुबलिया गांव में सरना स्थल घेराबंदी कार्य का हुआ शिलान्यास
Advertisement

मुकेश रंजन

Ranchi :  कांके प्रखंड के चंदवे पंचायत अंतर्गत मौजा दुबलिया गांव स्थित सरना स्थल के घेराबंदी कार्य का विधिवत शिलान्यास पंचायत के मुखिया माननीय श्री गुरु चरण मुंडा के करकमलों से किया गया।

Also Read : रंगदारी के लिए गैंगस्टर ने चलवाई पांच राउंड गोली

सरना स्थल का खाता संख्या 48, प्लॉट संख्या 957 एवं 979 है, जिसकी कुल रकबा 7.37 एकड़ है। घेराबंदी कार्य की कुल लागत 39 लाख रुपये है, जिसे झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामवासियों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस ऐतिहासिक पहल के लिए मुखिया एवं सरकार के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर जनजातीय अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने पर बल दिया गया। समाजसेवी एवं जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक श्री संदीप उरांव, समाजसेवी श्रीमती निशा उरांव, ग्राम प्रधान सतीश तिग्गा, वार्ड सदस्य पार्वती देवी एवं सुषमा देवी सहित रोहित उरांव, विक्रम उरांव, बाहा उरांव, बहादुर उरांव, सुनील उरांव, विनोद उरांव, सचिन कुजूर, सोमारी देवी, प्रीति देवी व अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने सरना स्थल की घेराबंदी को अपनी संस्कृति की सुरक्षा के दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *