सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पारस एचईसी हॉस्पिटल और मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम के बीच पारस अस्‍पताल में शनिवार को एमओयू किया गया। एमओयू के तहत झारखंड और रांची में रहनेवाले सैन्यकर्मी (सर्विंग और रिटायर्ड) और उनके आश्रित परि‍वार पारस हॉस्पिटल में सीजीएचएस दर

ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को न करें अनदेखा: पारस हॉस्पिटल में जागरूकता कैंप
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित पारस एचईसी हॉस्पिटल और मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम के बीच पारस अस्‍पताल में शनिवार को एमओयू किया गया। एमओयू के तहत झारखंड और रांची में रहनेवाले सैन्यकर्मी (सर्विंग और रिटायर्ड) और उनके आश्रित परि‍वार पारस हॉस्पिटल में सीजीएचएस दर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इस समझौते के साथ ही पारस हॉस्पिटल की सभी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे इमरजेंसी सेवाएं, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल सर्जरी, क्रिटिकल केयर सहित अन्य, मेडि‍कल सुवि‍धाओं का लाभ सैन्य परिवारों के लिए भी समान रूप से उपलब्ध होंगी। एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद ब्रिगेडियर एसवी कृष्णन ने कहा कि पारस हॉस्पिटल के साथ साझेदारी से सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

सैनिक कर्मियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अब पारस अस्पपताल सहित रांची के आसपास रहनेवाले लोगों को खास तौर पर इलाज कराने में सुविधा होगी।

वहीं मौके पर पारस हॉस्पिटल फैसिलिटी निदेशक डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पारस अस्पपताल को देश के सैनिकों और उनके परिवारों की सेवा करने का अवसर मिला है। यह एमओयू पारस अस्पताल के साथ-साथ हमारे सामुदायिक दायित्व और गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भी मिलिट्री कर्मी और उनके परिजन 24 घंटे अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *