नहाए खाए के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, आस्था में डूबे श्रद्धालु

Ramgarh : चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नहाए खाए के दिन छठ व्रतियों ने जलाशयों में डुबकी लगाकर इस त्यौहार को शुरू किया। व्रतियों ने भगवान सूर्य को साक्षी मानकर इस महापर्व की शुरुआत की। दामोदर

नहाए खाए के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, आस्था में डूबे श्रद्धालु
Advertisement

Ramgarh : चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नहाए खाए के दिन छठ व्रतियों ने जलाशयों में डुबकी लगाकर इस त्यौहार को शुरू किया। व्रतियों ने भगवान सूर्य को साक्षी मानकर इस महापर्व की शुरुआत की। दामोदर नदी घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ डुबकी लगाई और महापर्व छठ शुरू किया। शहर के बिजुलिया तालाब, जारा बस्ती तालाब के अलावा रजरप्पा भैरवी नदी व दामोदर नदी में भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। जिले के अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने इस महापर्व की शुरुआत की। नहाए खाए के दिन श्रद्धालुओं ने कद्दू की सब्जी और चने की दाल के साथ भोजन ग्रहण किया।

छठ घाटों की हो रही सजावट

जिले के सभी छठ घाटों की सजावट की जा रही है। घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधा भी बहाल हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लाखों श्रद्धालु छठ घाटों पर पहुंचेंगे। उस वक्त वहां श्रद्धालुओं के रुकने, कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम, रोशनी की व्यवस्था के अलावा सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। इसके अलावा घाट पर पहुंचने के लिए सड़कों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। पूरे रास्ते पर सजावट और रोशनी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छठ पूजा समिति के लोगों ने श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के लिए वॉलिंटियर्स की भी व्यवस्था की है। इसके अलावा पूरे रास्ते पर व्रतियों को आने में दिक्कत ना हो, इसके लिए सड़कों को धुलवाने की भी व्यवस्था की गई है।

पुलिस बल और ड्रोन कैमरे से निगरानी

छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सड़कों पर भी पुलिस मौजूद रहेगी। इसके अलावा चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट और जवान तैनात किए गए हैं। इन सब के अलावा छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी पूरी निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर पहले से ही एहतियात बरती जा रही है। जिला मुख्यालय के अलावा अंचल क्षेत्र में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो, इसके लिए अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *