अशोक कुमार सहगल बने PVUNL के नए CEO, संभाला पदभार

Patratu : झारखंड की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा परियोजना, पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) को नया नेतृत्व मिल गया है। श्री अशोक कुमार सहगल ने 6 जुलाई 2025 को पतरातू स्थित PVUNL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण

अशोक कुमार सहगल बने PVUNL के नए CEO, संभाला पदभार
Advertisement

Patratu : झारखंड की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा परियोजना, पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) को नया नेतृत्व मिल गया है। श्री अशोक कुमार सहगल ने 6 जुलाई 2025 को पतरातू स्थित PVUNL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उनके अनुभव और नेतृत्व में राज्य की ऊर्जा परियोजना को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read : अविश्वास प्रस्ताव विफल, निर्मला भगत की कुर्सी पर फिर भरोसा

PVUNL, एनटीपीसी और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) का एक संयुक्त उपक्रम है, जिसका उद्देश्य झारखंड में 4000 मेगावाट की क्षमता वाला आधुनिक ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करना है। इस परियोजना का पहला चरण 2400 मेगावाट (3×800) का है, जिसमें से पहली इकाई के निर्माण कार्य को तेज़ गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

श्री सहगल एनटीपीसी में 35 वर्षों से अधिक का समृद्ध तकनीकी और प्रबंधन अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में NTPC के कमीशनिंग एंड टेस्टिंग डिपार्टमेंट से की थी। अपने करियर में उन्होंने संचालन, अनुरक्षण, परियोजना प्रबंधन, टरबाइन तकनीक और कॉर्पोरेट मॉनिटरिंग जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उनका कार्यकाल तालचर कनिहा परियोजना में भी उल्लेखनीय रहा, जहां उन्होंने परियोजना प्रमुख के रूप में कई कीर्तिमान स्थापित किए और NTPC की इस परियोजना को देश की अग्रणी परियोजनाओं में शामिल किया।

श्री सहगल की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी उतनी ही प्रभावशाली है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री के बाद IIT दिल्ली से पावर इंजीनियरिंग में एम.टेक किया। इसके साथ ही उन्होंने IIM बेंगलुरु से उच्च प्रबंधन प्रशिक्षण, IGNOU से फाइनेंस में पी.जी. डिप्लोमा और अमेरिका के सिलिकॉन वैली से एडवांस मैनेजमेंट प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

अपने सौम्य व्यवहार, तकनीकी दक्षता और निर्णय क्षमता के लिए प्रसिद्ध श्री सहगल के नेतृत्व में PVUNL की निर्माणाधीन परियोजना को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी नियुक्ति झारखंड के ऊर्जा भविष्य को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *