Author: admin

Ayodhya : पाँच सौ वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद सनातन समाज ने वह ऐतिहासिक क्षण देखा, जब भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया गया। मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में ठीक 11:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट के माध्यम से ध्वजारोहण सम्पन्न किया। 44 फीट लंबा और लगभग 700 टन वजनी अष्टधातु के दंड पर स्थापित विशाल भगवा ध्वज मात्र कुछ ही मिनटों में मंदिर के शिखर पर पहुँच गया। जैसे ही ध्वज शिखर पर लहराया, पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। त्रेता युग के बाद…

Read More

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम। साकची मेन रोड स्थित बंगाल क्लब के पास सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक स्कार्पियो को तेज रफ्तार वरना कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षणों में दोनों वाहनों में आग भड़क गई और दृश्य पूरी तरह भयावह हो गया। अचानक लगी आग, क्षेत्र में मचा हड़कंप टक्कर के तुरंत बाद वरना कार के बोनट से धुआँ उठने लगा और कुछ ही सेकंड में आग ने दोनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि राहगीरों…

Read More

Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में गुरुवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। एक पति ने घर अचानक लौटने पर अपनी पत्नी को एक पड़ोसी युवक के साथ कथित तौर पर संदिग्ध अवस्था में देखा। इस पर पति आपा खो बैठा और पड़ोसी युवक पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किराए के घर में रहते थे पति-पत्नी स्थानीय जानकारी के अनुसार दंपत्ति बाबूपुरवा इलाके में किराए के मकान में रहते थे। गुरुवार को पति घर से यह कहकर निकला था कि वह किसी…

Read More

Ranchi : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले वनडे मुकाबले को लेकर राजधानी रांची में क्रिकेट बुखार चरम पर है। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकट बिक्री आज सुबह 9 बजे से शुरू होनी है, लेकिन इसके पहले ही स्टेडियम के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कई क्रिकेट फैंस टिकट पाने की उम्मीद में रातभर स्टेडियम परिसर के बाहर डटे रहे। रातभर इंतजार में खड़े रहे फैंस टिकट बिक्री के पहले दिन भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए कई युवाओं और क्रिकेट…

Read More

Ayodhya : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या धाम में राम मंदिर पर ध्वजारोहण से पहले एक भव्य रोड शो किया। ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजते रामपथ पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद जगह-जगह लोगों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा की। अयोध्या पहुंचने पर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से साकेत महाविद्यालय पहुंचे, जहां शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका आदर सत्कार किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

Rohtas/ Bihar : रोहतास जिले के भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव निवासी अमित सिंह ने अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके तुरंत बाद खुद को भी गोली मार ली। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की पुष्टि रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने की है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 12:30 बजे की है। अमित सिंह अचानक अपने कमरे से बाहर निकला और उसने सबसे पहले अपनी पत्नी नीतू देवी को गोली मार दी। गोली…

Read More

Dumka : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका स्थित सिदो–कान्हू एयरपोर्ट में “झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट” का उद्घाटन किया। राज्य स्थापना के 25 साल पूर्ण होने के मौके पर शुरू हुआ यह संस्थान झारखंड के युवाओं को विमानन क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रदेश के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगी और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पायलट प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की नींव वर्ष 2008 में रखी गई थी, जो अब साकार रूप ले…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने यह आदेश जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आगामी भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखकर जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयाँ—जिला, उपखंड, प्रखंड (ब्लॉक), नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत, छावनी बोर्ड, वार्ड, पंचायत और गांव—जैसी की तैसी बनी रहेंगी और इनमें कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि 1 जनवरी 2026 से…

Read More

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि राज्य में 30 नवंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद जैसे ही आसमान साफ होना शुरू होगा, तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में इस बदलाव से प्रदेश में कनकनी बढ़ने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कुहासा छाया रहेगा। दिन में आंशिक बादल बने रहने से ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। बादल…

Read More

Dumka : दुमका जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी स्थित सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन इस परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक आलोक कुमार सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेगा परियोजना दुमका जिले के लिए अत्यंत महत्व रखती है। इसके पूरा होने पर मसलिया…

Read More