Giridih : गिरिडीह जिले के कई अंचलों में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों के इस उत्पात ने ग्रामीणों की रोजमर्रा की दिनचर्या को बाधित कर दिया है। फसलों की बर्बादी के साथ-साथ इंसानी जान-माल का नुकसान भी लगातार सामने आ रहा है। ताज़ा मामला बिरनी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सोमवार की अहले सुबह जंगली हाथियों ने फिर एक बार कहर बरपाया। घटना बिरनी थाना क्षेत्र के गादी गांव की है, जहां खेत और खलिहान के पास काम कर रहे तीन ग्रामीणों पर हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया।…
Author: admin
East Singhbhum : टाटानगर रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती हुई CNG टेंपो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन में दो जोरदार धमाके हुए, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और पूरा इलाका दहशत में भर गया। मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो को कीताडीह निवासी पवन राय चला रहे थे। वे स्टेशन से कुछ यात्रियों को लेकर निकले ही थे कि राहगीरों ने वाहन के नीचे से चिंगारी निकलते देख उन्हें सतर्क किया। कुछ ही पलों बाद टेंपो से धुआँ उठने लगा और आग तेजी से फैल…
New Delhi : गूगल क्रोम यूजर्स के लिए बड़ा खतरा सामने आया है। भारतीय कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर क्रोम ब्राउजर को प्रभावित करने वाले गंभीर सुरक्षा खतरों को लेकर एक हाई-रिस्क एडवाइजरी जारी की है। शुक्रवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर हमलावर दूर बैठे ही सिस्टम में मनचाहा कोड रन करा सकते हैं, जिससे सिस्टम की सुरक्षा को भारी नुकसान पहुंच सकता है। CERT-In का कहना है कि Windows, macOS और Linux पर चलने वाले गूगल क्रोम में CVE-2025-13223 और CVE-2025-13224 नामक दो गंभीर खामियां पाई…
New Delhi : भारत के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने जस्टिस बी.आर. गवई का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल रविवार शाम समाप्त हो गया था। शपथ ग्रहण के साथ ही जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक रहेगा। न्यायपालिका में दो दशक से अधिक अनुभव रखने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक अपनी न्यायिक यात्रा में कई ऐतिहासिक और महत्वूपूर्ण फैसले दिए हैं।…
Hazaribagh : केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत के बघुताबर टोला में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने 35 वर्षीय रूपलाल करमाली की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, रात लगभग 12 बजे अपराधी घर के पीछे छत के सहारे अंदर घुसे और रूपलाल करमाली पर लगातार पांच गोलियां दाग दीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही घर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि मृतक रूपलाल करमाली बुंडू मंडा पूजा में भगत पूजारी के रूप में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना पुलिस…
Sri Nagar : उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के नौगाम गांव में रविवार देर रात एक ही परिवार के 12 सदस्य अचानक बेहोश हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में फूड पॉइज़निंग की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी प्रभावित लोगों को पहले इलाज के लिए एनटीपीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर देखभाल के लिए जीएमसी हंदवाड़ा रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी 12 मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और अस्पताल में आवश्यक दवाइयाँ व…
Mumbai : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत और कांग्रेस की MLA ज्योति गायकवाड ने आरोप लगाया है कि मुंबई की प्रारूप मतदाता सूची में करीब 11 लाख डुप्लीकेट वोटर दर्ज हैं। विपक्ष का कहना है कि जब तक वोटर लिस्ट को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक मुंबई मनपा चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने भी इस मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में “वोट चोरी” का खुलासा हुआ है। उनके अनुसार, कई वार्डों में एक ही घर में 10 से ज़्यादा वोटर दिखाए गए हैं, दुकानों…
बेरूत (लेबनान): इजराइल ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज्बुल्लाह के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक माने जाने वाले दक्षिणी हारेट हरेक में बड़ा हवाई हमला किया। इस कार्रवाई में आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि हमले में संगठन के पांच टॉप आतंकी मारे गए, जिनमें उसकी सैन्य शाखा का प्रमुख और कुख्यात कमांडर हेथम अली तबताबाई भी शामिल है। हिज्बुल्लाह प्रवक्ता ने भी तबताबाई व चार अन्य आतंकियों—इब्राहिम अली हुसैन, रिफ़ात अहमद हुसैन, मुस्तफ़ा असद बरौ और कासिम हुसैन बरजावी—के मारे जाने की पुष्टि की है। जुलाई…
Ranchi : रांची नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL) में रविवार को तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव युवेंटस 2025 का समापन हुआ। मुख्य अतिथि, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने छात्रों को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यही छात्रों का बेहतर भविष्य बनाने में सहायक होगा। इस तरह के आयोजनों से शिक्षण संस्थानों को संस्कृति के आदान-प्रदान और उसे समझने का अवसर मिलता है। मंत्री ने बताया कि एक गांव से दूसरे गांव तक यात्रा करते समय भाषा और संस्कृति बदल जाती है, लेकिन महात्मा गांधी…
Ranchi : रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-17, भैया) का सफल समापन रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 24 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें कुल 23 रोमांचक मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दीपाटोली, रांची और दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप, रांची के बीच खेला गया। जहां दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दीपाटोली उपविजेता रहा। आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली और टेंडर हार्ट…

