Author: admin

West Singhbhum : जिले में “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” अभियान एवं सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत रविवार को विभिन्न प्रखंडों में पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर मंझारी प्रखंड के मेरोमहोनर पंचायत, सोनुआ प्रखंड के भालुरुंगी–गोबिंदपुर पंचायत, चक्रधरपुर प्रखंड के सिमिदिरि, हतनातोड़ाग और बाईपी पंचायत, तथा जगन्नाथपुर प्रखंड के भनगांव और सियालजोड़ा पंचायत में आयोजित हुए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और कई सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों व आवश्यकताओं के लिए आवेदन जमा किए। इसमें झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम–2011 के तहत सूचीबद्ध सेवाओं के आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में रविवार को आंशिक बादल छाए रहे। बादल छाने के कारण दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ, जबकि शाम होते ही हल्की कनकनी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर तक सुबह और रात के समय कुहासा छाया रहेगा तथा दिन में आंशिक बादल बने रहेंगे। विभाग ने यह भी बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई,…

Read More

New Delhi : आधार कार्ड से जुड़ी सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। नए नियमों के अनुसार, दिसंबर 2025 से आधार कार्ड को एक नए डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें आपकी पूरी जानकारी नहीं दिखाई देगी। प्रस्तावित बदलाव के तहत आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा, जबकि नाम, पता, जन्मतिथि और बायोमैट्रिक विवरण हटाए जा सकते हैं। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि आधार की फोटोकॉपी और उसकी डिटेल्स के गलत इस्तेमाल को रोकने…

Read More

New Delhi : दिल्ली में हुए हालिया धमाकों की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है। एनआईए की जांच में सामने आया है कि कथित व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े मुख्य आरोपी मुजम्मिल गनी ने पूछताछ के दौरान बताया कि पाँच डॉक्टरों ने मिलकर करीब 26 लाख रुपये जुटाए थे। आरोप है कि इस रकम का उपयोग देश के कई शहरों में एक साथ बड़े हमले करने की साजिश के लिए किया जा रहा था। एनआईए सूत्रों के अनुसार, गनी ने कबूल किया कि उसने गुरुग्राम और नूह से लगभग 3 लाख रुपये में 26 क्विंटल…

Read More

Dumka : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। मृतकों में पति वीरेंद्र मांझी, उसकी पत्नी आरती कुमारी, चार साल की बेटी रूही कुमारी और दो साल का बेटा विराज कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार पत्नी और दोनों बच्चों का शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ पाया गया है जबकि पति वीरेंद्र मांझी का शव पास के ही एक खेत से बरामद किया गया है। बताया जाता…

Read More

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में शनिवार को राज्य विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों, मंत्रियों, सांसदों और कर्मचारियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के गठन में आदिवासी-मूलवासी समाज और पूर्वजों का योगदान अमूल्य रहा, जिन्होंने राज्य को अलग दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष और बलिदान किया। मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व. बाबा शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि…

Read More

Hazaribagh : सेवा के अधिकार सप्ताह के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित सर्वजन पेंशन योजना का लाभ तेजी से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान शनिवार को कटकमदाग प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों में कई लाभुकों को पेंशन स्वीकृति दी गई। शिविर में अडरा पंचायत की 60 वर्षीय सावित्री देवी और कटकमदाग पंचायत की कुंती देवी सहित कई वृद्ध, विधवा और दिव्यांग महिलाओं को ऑन-द-स्पॉट पेंशन की स्वीकृति दी गई। मौके पर उपस्थित कटकमदाग प्रखंड के सीओ और बीडीओ ने दोनों लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपकर…

Read More

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को इस सेवा को तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने बताया कि विशेष ओपीडी में ट्रांसजेंडर समुदाय को बिना किसी भेदभाव के जांच, परामर्श और इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ‘सम्मान स्वास्थ्य सेवा’ व्यवस्था लागू कर रहा है, जिसके…

Read More

Ranchi : झारखंड के कई जिलों में 23 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति ट्रोपोस्फेयर के निचले स्तर पर उत्तर-पश्चिम से पश्चिम की ओर बहने वाली हवाओं के कारण बनेगी। इस बीच राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चाईबासा, गोड्डा, सरायकेला और जमशेदपुर सहित कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। शनिवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि तड़के सुबह…

Read More

Ranchi : झारखंड में पिछले दो दिनों से ठंड में कमी महसूस की जा रही है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 13.2°C रहा, जबकि बुधवार को यह 11.3°C था। जमशेदपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13°C था, जो शुक्रवार को बढ़कर 14.6°C हो गया।डाल्टनगंज में भी ठंड में कमी आई है—बुधवार का न्यूनतम तापमान 9.5°C से बढ़कर शुक्रवार को 12.5°C दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम औसत तापमान में सामान्य बढ़ोतरी देखी गई है। दिन के समय धूप की तल्खी कम महसूस हो…

Read More