Author: admin

लातेहार। लातेहार जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक संतोष सिंह को गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि संतोष सिंह एक संवेदक से बिल भुगतान के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। संवेदक की शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक को गिरफ्तार किया। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषद कार्यालय के माध्यम से लातेहार में एक पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य करने के बाद संवेदक पैसे की भुगतान के लिए…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को रांची स्थित पीपी कंपाउंड के गुरुनानक स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित 556वें “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और समस्त झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त सिख समुदाय एवं राज्यवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है। गुरुनानक जयंती समस्त सिख समाज…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में ठंड और कनकनी में वृद्धि हो रही है। राज्य के खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.4 डिग्री पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारे में और गिरावट होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह में कुहासा छाया रहेगा और इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा जबकि इसके दो-तीन दिनों बाद तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की समस्त देशवीसियों और राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को लिखा कि सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई। उन्होंने समस्त देशवासियों और झारखंडवासियों को पावन पर्व देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा की भी शुभकामनाए दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सेवा, सत्य, मानवता, समानता और करुणा की शिक्षा देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के…

Read More

धनबाद। धनबाद में राशन डीलर की ओर से फर्जीवाड़ा का एक मामला बुधवार को सामने आया है। बाबूडीह स्थित डीलर हेमलता सिन्हा ने अपने ही घर पर काम करने वाली कलावती देवी से 10 सालों तक घर का झाड़ू-पोछा, बर्तन धोने का काम करवाती रही और उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर कई अज्ञात लोगों का नाम जोड़ फर्जी राशन कार्ड बनवाकर उसके थंब का इस्तेमाल कर राशन उठाती रही। वहीं, उक्त महिला के काम के बदले उसे महीने में केवल पाँच किलो अनाज देती रही। इतना ही नहीं डीलर ने कलावती को बहला-फुसलाकर उसके भतीजे अभिषेक राय और उसकी…

Read More

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने 05 नवंबर 2025 को अपनी यूनिट नंबर 1 के लिए वाणिज्यिक संचालन तिथि (COD) की सफल घोषणा की है। यह उपलब्धि झारखंड राज्य की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह यूनिट आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिसमें अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पैरामीटर से उच्च दक्षता, एयर कूल कंडेंसर से कम पानी की खपत और 100% ड्राई ऐश तकनीक से राख का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया गया है। यूनिट ने सभी जरूरी परीक्षण और स्थिरीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार को घाटशिला पहुंचीं। उन्होंने गालूडीह आंचलिक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जहां हजारों शामिल हुए। इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री सुदित्य सोनू और झामुमो के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभा के दौरान पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी मतदाताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने मौजूद लोगों से पुत्र सोमेश सोरेन को आशीर्वाद देने की अपील की। इस पर कल्पना सोरेन ने 11 नवंबर…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय के डोरंडा स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति मुखोपाध्याय की माता स्वर्गीय रीना मुखर्जी के निधन पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने रीना मुखर्जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता का स्नेह और आशीर्वाद हर व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है, उनका जाना परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और कहा कि इस कठिन…

Read More

Dhanbad : राजगंज के चालीबंगला के समीप जामताड़ा से बोकारो लगु पहाड़ जा रही दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बसें आदिवासी मंच के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार देर रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही बस ने आगे चल रही बस को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पीछे की बस के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं,…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित हो गई है। उनके बकाया वेतन का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है, यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कंपनी लार्सेन एंड टुब्रो लिमिटेड ने अब तक कामगारों को 30 लाख रुपये का भुगतान किया है और सभी के हवाई टिकट की व्यवस्था कर दी गई है। ये सभी कामगार 4, 5 और 6 नवंबर को भारत लौटेंगे। मुख्यमंत्री को प्रवासी कामगारों के फंसे होने की…

Read More