Health : हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अगर मैदा का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो यह शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है। मैदा गेहूं के आटे को प्रोसेस करके बनाया जाता है, जिसमें से फाइबर और जरूरी पोषक तत्व निकाल दिए जाते हैं। इस प्रक्रिया में विटामिन और मिनरल्स लगभग पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। यही कारण है कि मैदा केवल कैलोरी देता है, पोषण नहीं — इसलिए इसे ‘एम्पटी कैलोरीज’ कहा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह न तो लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है और न ही शरीर…
Author: admin
Kolkata : पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने रविवार रात तक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, आज रात 8:00 बजे तक पूरे राज्य में 5.15 करोड़ से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म घर-घर जाकर वितरित किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा शनिवार रात तक के 4.17 करोड़ वितरण से लगभग 98 लाख फॉर्म की वृद्धि दर्शाता है, जो अभियान की रफ्तार और बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के सक्रिय प्रयासों का स्पष्ट संकेत है। राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात लगभग 80…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा है कि प्रथम चरण के बाद एनडीए खेमे में भारी गमगीन माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि हार के ख़ौफ़ से गृहमंत्री अधिकारियों से मिलकर एवं फ़ोन पर धमकी दे रहे है। जहां ठहरते है उस होटल के सीसीटीवी बंद करा देर रात्रि अधिकारियों को बुलाते है। साथ ही अभी मुख्यमंत्री आवास से बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के भूंजा पार्टी की मित्र मंडली के ईडी के चंगुल में फंसे महाभ्रष्ट अधिकारी फ़ोन कर…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन के समर्थन में भव्य रोड शो किया। उनके आगमन पर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रोड शो के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और “झामुमो ज़िंदाबाद” के नारे लगाते हुए माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया। कल्पना सोरेन के काफिले के गुजरने पर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने जनसमूह को…
रांची। झारखंड के चार जिलों में 10 और 11 नवंबर को शीतलहर चलने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी है। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है उनमें उत्तरी-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल हैं। विभाग ने राज्य के अन्य हिस्सों के लिए अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री के गिरावट होने की आशंका व्यक्त की है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं आएगी। वहीं रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा और…
दुमका। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अनिकेत सचान ने की। बैठक में आगामी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीडीसी ने विभागों को अपनी उपलब्धियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले और प्रखंड स्तर पर राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष का थीम झारखंड एट द रेट ऑफ 25 रहेगा।…
पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला उपचुनाव में शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि घाटशिला की जनता इस बार झामुमो को भारी बहुमत से जिताकर विकास की निरंतरता बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब जनता तीर-धनुष छाप पर वोट देकर सोमेश सोरेन को विजयी बनाएगी। उन्होंने जनता से अपील किया कि वे झामुमो की सरकार पर भरोसा बनाए रखें, क्योंकि यह सरकार जनहित और विकास की राजनीति पर विश्वास करती है। सभा के दौरान हेमंत ने भाजपा पर हमला…
Patratu : पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने पूरे देश के साथ मिलकर एनटीपीसी के 51वें स्थापना दिवस को उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया। इस अवसर पर सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रीफैब और संयंत्र परिसर में किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम का नेतृत्व अशोक कुमार सेहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल तथा रेनू सेहगल, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति ने किया। उनके साथ अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), मनीष क्षेत्रपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), विष्णु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (परियोजना), ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (रखरखाव) और संगीता दाश, महाप्रबंधक…
Dhanbad : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन WILEP के तहत धनबाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के महिला कोच से 78 जीवित कछुए बरामद किए। बरामद कछुओं का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 7.8 लाख रुपये बताया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ की टास्क टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर ट्रेन के पहुंचते ही तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान सीट के नीचे से छह लावारिस कपड़े के थैले मिले। जब यात्रियों से पूछताछ की गई तो किसी…
पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। गुरुवार को घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा स्थित गांधनिया हाट मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (गठबंधन) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। जैसे-जैसे दोपहर होती गई, मैदान झंडों, पोस्टरों और झामुमो के नारे तीर-कमान जीत सुनिश्चित से गूंज उठा। मंच पर पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन का पार्टी कार्यकर्ताओं…

