Ranchi : झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें राज्य में विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद राज्य सरकार ने 6 नवंबर को तदाशा मिश्रा को प्रभारी पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया था। 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा इससे पहले गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।वे झारखंड की पहली महिला प्रभारी डीजीपी बनी हैं, जो…
Author: admin
Ranchi : झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 13 नवंबर तक शीतलहर चलने की संभावना के मद्देनज़र मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा के अलावा छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिलों में शीतलहर की आशंका व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के उत्तरी हिस्सों — जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश — में हो रही बर्फबारी के कारण झारखंड में ठंडी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। इसके चलते राज्य के वातावरण में नमी बढ़ी हुई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा…
East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला विधानसभा उपनिर्वाचन-2025 में मंगलवार को मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि शाम 5 बजे तक कुल 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिसमें महिलाओं और युवा मतदाताओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उपायुक्त ने बताया कि पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे यह उपचुनाव बंपर मतदान वाला साबित…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्य समारोह 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित किया जाएगा।…
Ramgarh: रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ डीडीसी आशीष अग्रवाल ने किया। दौड़ पटेल चौक से प्रारंभ होकर अनुमंडल कार्यालय तक समाप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान डीडीसी आशीष अग्रवाल ने सर्वप्रथम सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का अपना एक अलग महत्व होता है। खेल व शारिरिक गतिविधि से न केवल शारीरिक विकास, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। मौके पर उन्होंने सभी से नियमित…
New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की जांच में आतंकी हमले का इशारा मिला है। दिल्ली पुलिस के कोतवाली थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि लाल किला विस्फोट की जांच आतंकवादी हमले के रूप में की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धमाके की जानकारी ली है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की और घायलों के इलाज की निगरानी करने के निर्देश दिए।अधिकारियों…
East Singhbhum : घाटशिला विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान सुबह 7:00 से शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर लोग ठंड के बावजूद भी सुबह से पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। चुनाव में एक महिला सहित कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज उनके भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चुनाव आयोग ने कड़े एवं पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पर उड़न दस्ता टीम को तैनात किया है, साथ ही साथ क्यूआरटी टीम को भी लगाया गया है। घाटशिला विधानसभा में कुल 300 बूथ बनाए गए हैं, सभी बूथ पर…
Ranchi : दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में आईजी अभियान डॉ एस माइकल राज ने बताया कि दिल्ली में हुए विस्फोट को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के सभी एसएसपी-एसपी को अपने-अपने जिलों में विशेष सर्तकता बरतने को कहा गया है। साथ ही एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सोमवार शाम अचानक लाल किले…
New Delhi : राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ जिससे कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।करीब 6 बज कर 55 मिनट पर हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार में धमाके बाद आसपास खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, कैट्स एंबुलेंस, सीआरपीएफ के अलावा एनआईए की टीम मौके पर पहुंची। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।राहत बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक कर…
रांची। झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के, रवि कुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी, जो जिला मुख्यालय में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मॉनिटरिंग के लिए स्थापित किए गए वेबकास्टिंग सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार, 11 नवंबर को होगा, जिसके लिए आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी मतदान कर्मी…

