Author: admin

Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात लेबर रूम में अचानक आग लग गई। उस समय वार्ड में 40 से 50 मरीज मौजूद थे। अचानक उठी लपटों और धुएं से अफरा-तफरी मच गई। जांच में पता चला कि आग मरीज के परिजनों द्वारा मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती से लगी, जिसकी चिनगारी ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आ गई और आग तेजी से फैल गई। हालात बिगड़ते देख अस्पताल कर्मचारी तुरंत सक्रिय हुए और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग को सूचना…

Read More

Ranchi : झारखंड विधानसभा ने मंगलवार को पांच महत्वपूर्ण बिल पारित किए, जिनमें झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 प्रमुख है। इस बिल के तहत अब राज्य के मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालयों के कुलपति (वीसी), प्रो-वीसी, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक और वित्तीय सलाहकारों की नियुक्ति का अधिकार मिलेगा। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति का फैसला भी राज्य सरकार करेगी। विश्वविद्यालय की सीनेट की अध्यक्षता प्रो-वीसी या उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री करेंगे, जो साल में दो बार बैठक करेगा। झारखंड व्यावसायिक शिक्षण संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक 2025 के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में मनमानी फीस पर रोक लगेगी। फीस…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में कोयला खनन गतिविधियों, पर्यावरणीय संतुलन, स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के हितों, खनन क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की भागीदारी, रोजगार सृजन, पर्यावरणीय संतुलन तथा राज्य सरकार को मिलने वाले राजस्व से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा। खनन कार्य संपन्न हो जाने के उपरांत जमीन को भारत सरकार वापस करे मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा की…

Read More

Burdman : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बर्धमान दौरे से ठीक पहले पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में बर्धमान जिले के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) देवाशीष कुमार दे को निलंबित कर पुलिस लाइन में क्लोज कर दिया गया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर की गई है, हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल बर्धमान म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में अंतिम तैयारियों का जायजा लेने जिला शासक आयेशा रानी ए., पुलिस अधीक्षक सायक दास और अन्य अधिकारी पहुंचे थे। इस…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : रांची के बुढमू प्रखंड के चैनगढ़ा गाँव के बंदर मुता टोली में एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ सड़क न होने के कारण उसके माता-पिता उसे पैदल ही अस्पताल ले जाने को मजबूर हुए। नवजात के माता-पिता, मनोज मुंडा और बबीता देवी, दुर्गम रास्ते पर पैदल यात्रा कर रहे थे, तभी बच्ची ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया, क्योंकि इलाज में देरी जानलेवा साबित हुई। इस त्रासदी ने पूरे गाँव को गम और गुस्से में डुबो दिया है। 2011 में इस गाँव में बिजली पहुँची, लेकिन आज़ादी के 75 साल बाद भी, ग्रामीण अभी भी…

Read More

Patna : राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए। पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के निवासी थे और भादो अमावस्या के मौके पर फतुहा में गंगा स्नान कर लौट रहे…

Read More

Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय तनाव प्रबंधन एवं मेडिटेशन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. चटर्जी के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता समझाते हुए कहा, “तनाव से मुक्ति और आत्म-नियंत्रण ही नशे से दूर रहने का प्रभावी उपाय है।” कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षक ब्रह्माकुमारी इंदु बहन ने वर्तमान युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और कहा कि, “आज के युवाओं को आत्म-संयम और मानसिक संतुलन की आवश्यकता है, जिसके लिए राजयोग मेडिटेशन एक प्रभावी माध्यम…

Read More

Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि इस संबंध में विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाना चाहिए। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “यह केवल राजनीतिक मांग नहीं है, बल्कि झारखंड की जनता की भावना है। सदन के सदस्यों ने उस भावना को आवाज दी है। इस पर सदन गंभीरता से विचार करेगा।” इससे पहले…

Read More

Ranchi : झारखंड के किसान अब साइबर ठगों के निशाने पर हैं। साइबर अपराधी सरकारी योजनाओं का लालच देकर डेयरी किसानों से ठगी की कोशिश कर रहे हैं। जिला गव्य विकास विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, ठग खुद को झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सचिव मनोरंजन कुमार बताकर किसानों से संपर्क कर रहे थे। वे किसानों से यह कहते थे कि योजना की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन लाभ पाने के लिए पहले भुगतान करना होगा। जिला गव्य विकास पदाधिकारी राज नारायण सास्वत ने…

Read More

East Singhbhum : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में उस समय सनसनी फैल गई जब चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव ने खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। बुधवार की रात रोहन ने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा और खुद अपने कमरे में चले गए। जब तक पत्नी चाय लेकर कमरे में पहुंची, तब तक रोहन ने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया था। कमरे के आईने पर उन्होंने अपनी पत्नी के नाम का संदर्भ देते हुए “सॉरी मोटो” लिखा…

Read More