मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची से मात्र 38 किलोमीटर दूर बुढ़मू प्रखंड के चैनगढ़ा पंचायत का बंदरमुता टोला आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। टूटी-फूटी पगडंडियां, बरसात में नाले में बदल जाने वाले रास्ते और जगह-जगह दलदल ने ग्रामीणों की ज़िंदगी को नरकीय बना दिया है। मानसून में कच्चा रास्ता पानी के तेज बहाव से नदी का रूप ले लेता है। पक्की सड़क, पुलिया और जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं, गर्भवती महिलाएं, बीमार मरीज और स्कूली बच्चे रोज़ जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का दर्द देश अमृतकाल में है,…
Author: admin
Patratu : पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए. के. सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत सीआईएसएफ, एनसीसी और फायर विंग की आकर्षक परेड से हुई। ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में श्री सहगल ने पीवीयूएनएल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से 800 मेगावाट यूनिट के पूर्ण भार परीक्षण (फुल लोड ट्रायल) को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक पूरा किए जाने की सराहना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों और उपस्थित अतिथियों से समाज के कल्याण और…
Ramgarh : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकर्म की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को संथाली रीति-रिवाज से दशकर्म का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए स्थानीय पारंपरिक विधान पूरा किया। परिवार की वरिष्ठ सदस्य दीपमनी सोरेन के साथ श्राद्ध कार्यक्रम से संबंधित सलाह-मशविरा भी हुआ। संस्कार भोज में प्रदेश के अलावा देश के कई विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों के शामिल होने की संभावना है। संस्कार भोज के लिए…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में स्मृति शेष- दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करने वालों का तांता दिनभर लगा रहा। पूरे राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलने पहुंचे। ग्रामीण, किसान, महिलाएं, युवा, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, त्याग तथा जनसेवा के अमूल्य योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं, समाधान का दिया भरोसा इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न केवल लोगों की सांत्वना स्वीकार की, बल्कि उनसे…
Ranchi : रांची स्थित रिनपास (रांची तंत्रिका मनोचिकित्सा शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान) के शताब्दी समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संस्थान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिनपास राज्य का गौरव है और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसकी भूमिका अतुलनीय रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को लेकर गंभीर हैं और राज्य सरकार रिनपास को और आगे ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 4 से 6 सितंबर 2025 तक…
Patratu : एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह, निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव और निदेशक (मानव संसाधन) ए.के. जदली ने बुधवार को पीवीयूएनएल, पतरातु का दौरा किया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.के. सेहगल ने महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों के साथ मिलकर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान सीएमडी गुरदीप सिंह ने यूनिट-1 के नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और संचालन एवं रखरखाव से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता मानकों पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही, श्री सिंह ने “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग…
रामगढ़। नेमरा गांव के रास्तों पर चलते हुए, किसानों से मिलते हुए, जल-जंगल-ज़मीन के मुद्दों पर बोलते हुए — हर जगह मुख्यमंत्री में पिता की विरासत जीवित दिखाई देती है। यह रिश्ता केवल खून का नहीं, बल्कि विचारों, सिद्धांतों और सेवा के संकल्प का है। झारखंड की धरती अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, कल-कल बहती नदियों और हरे-भरे खेतों के लिए जानी जाती है। इस धरती के सच्चे बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रकृति से गहरा लगाव है। यह लगाव केवल शब्दों में नहीं, बल्कि उनके जीवनशैली और नीतियों में साफ़ दिखाई देता है। गांव के प्राकृतिक वातावरण…
Ranchi : राजधानी के प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में जुआ रैकेट का खुलासा कर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार देर रात की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को चुटिया थाना लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईमामले की शुरुआत तब हुई जब डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद एसएसपी के…
Chaibasa (West Singhbhum) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता गांव के पास चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया और उसके पास से एक एसएलआर राइफल बरामद की। वॉट्सऐप ला रहा नया ‘मोशन फोटो’ फीचर, बीटा टेस्टिंग शुरू आईजी (अभियान) डॉ. माइकल राज ने पुष्टि करते हुए बताया कि गोइलकेरा में फिलहाल मुठभेड़ जारी है और इस दौरान नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर…
New Delhi : दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्मों में से एक, वॉट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए एक नया और रोमांचक फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसका नाम है “मोशन फोटो”। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर वॉट्सऐप बीटा वर्ज़न 2.25.22.29 में देखा गया है और फिलहाल केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। 66 साल बाद बर्फ पिघलने से मिला लापता अंटार्कटिक वैज्ञानिक मोशन फोटो फीचर किसी तस्वीर को क्लिक करने से पहले और बाद के कुछ पलों को रिकॉर्ड करता है।…

