Patna : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को पटना में राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और राजद अध्यक्ष तथा पूर्व बिहार मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य और हालचाल जाना। मुलाकात में दोनों नेताओं ने देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, सामाजिक-आर्थिक हालात और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव को संघर्ष और न्याय की राजनीति का प्रतीक बताया और गरीब, पिछड़े और वंचित समाज के…
Author: admin
Patna : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव केवल प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का संकल्प होगा। यह चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा। पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने झारखंड की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य अब बदल रहा है और वहां महिलाओं के पलायन को रोकने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी धनबल और दबाव के जरिए सत्ता…
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) में पीजीडीएम विद्यार्थियों के लिए आयोजित भव्य फ्रेशर्स पार्टी में सांस्कृतिक रंगों की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही पावरस्टार पवन सिंह की लाइव परफॉर्मेंस, जिसने माहौल को संगीतमय और जोश से भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता, सीईओ स्वदेश कुमार सिंह और निदेशक डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम ने अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति रिज़वान अदातिया और…
Ranchi : भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान झारखंड में खेल, विशेषकर फुटबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और खेल अवसंरचना को मजबूत करने पर चर्चा हुई। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान राज्य सरकार की समग्र खेल नीति का ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “इस नीति के…
Ranchi : उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी ने सभी सांसदों से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव की गरिमा और संविधान की रक्षा बनाए रखना आवश्यक है। शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में न्यायमूर्ति रेड्डी ने कहा, “मैं पिछले 45 वर्षों से संविधान की रक्षा कर रहा हूं। देश में वर्तमान माहौल को देखते हुए मेरी अंतरात्मा ने मुझे यह चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया।” उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन मांगा और कहा कि संविधान की प्रस्तावना इसकी आत्मा है। उन्होंने…
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता की पत्नी सूरजमनी सोरेन, पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन तथा अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “गुरुजी (शिबू सोरेन) के निधन…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कार्यों को बाधित करने के लिए केंद्र संविधानिक संस्थाओं और कानून का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि कानून इनके जेब में है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों में विपक्ष की सरकारें हैं, जिन्हें केंद्र लगातार घेरने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार दलित, आदिवासी, पिछड़े और किसानों के हित में मजबूती से काम करती रहेगी। “सिर्फ दिखावा, असल में और ही एजेंडा” सीएम…
Bihar News : पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन खूंखार आतंकवादियो के नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने के खुफिया इनपुट के बाद पूरे जिला को हाई अलर्ट पर रखा गया है।नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रो के साथ ही जिला के सभी थाना क्षेत्र में वाहनो की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते बताया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन खूंखार आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस गए हैं और वे किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।उन्होने इन संदिग्धों की पहचान के लिए उनके स्केच…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के परिजनों को सम्मानपूर्वक एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। इनमें शामिल हैं – जिला पुलिस बल गुमला के स्वर्गीय कांस्टेबल अजीत कुमार, जिला पुलिस बल सरायकेला के स्वर्गीय आरक्षी अनिल कुमार झा, तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जामताड़ा जिला के शिक्षक स्वर्गीय सुशील कुमार मरांडी। मुख्यमंत्री ने कहा, “सेवा के दौरान दुर्घटना में दिवंगत कर्मियों के परिजनों के साथ राज्य सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्हें उनका पूरा अधिकार सम्मानपूर्वक दिया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि…
चमचमाते घरों के बीच अक्सर छुपा खतरा रहता है—कॉकरोच। विशेषज्ञों का मानना है कि कॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका जेल-आधारित चारा है। ये जेल कॉकरोच को आकर्षित कर घोंसले में ही खत्म कर देते हैं, जिससे पूरी कॉलोनी नष्ट हो जाती है। इनका असर करीब 45 दिनों तक रहता है और यह साफ-सुथरा उपाय माना जाता है। गंभीर संक्रमण की स्थिति में विशेषज्ञ वैज्ञानिक कीट नियंत्रण यानी इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट (IPM) की सलाह देते हैं, जो कॉकरोच के व्यवहार और जीवन चक्र को निशाना बनाकर लंबे समय तक राहत देता है। बाजार में उपलब्ध स्प्रे…

