Author: admin

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा तथा निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल के कई सदस्यों तथा महागठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा सचिव रंजीत कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन भी देखने को मिला। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने…

Read More

Ranchi : रांची के बरगाई क्षेत्र की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren को विशेष अदालत से राहत नहीं मिली है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद मामले में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। विशेष पीएमएलए अदालत के न्यायाधीश योगेश कुमार ने सोमवार को यह आदेश सुनाया। इससे पहले 3 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और बचाव पक्ष की ओर से दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि राज्य के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश से लोगों को आंशिक राहत मिली, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने 11 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा उससे सटे मध्यवर्ती जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 50…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 24 मई 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित जनजाति समागम 2026 जनजातीय अस्मिता, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण का विराट राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा। देशभर के 500 से अधिक जनजातीय समुदायों से आए लाखों महिला-पुरुष प्रतिनिधियों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकगीत और वाद्ययंत्रों के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया। समागम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनजातीय समाज को भारत की सांस्कृतिक आत्मा बताते हुए कहा कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में…

Read More

Ranchi : पंडरा क्षेत्र में एक मकान से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर का जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन भी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ PCPNDT Act के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, रांची के उपायुक्त Manjunath Bhajantri को सूचना मिली थी कि रवि स्टील चौक के पास एक मकान में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड…

Read More

New Delhi : नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बाद शिक्षा मंत्रालय और National Testing Agency ने 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने, मॉडरेशन करने और विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने वाले विशेषज्ञों को एक गुप्त और अत्यधिक सुरक्षित स्थान पर कड़े आइसोलेशन में रखा गया है। परीक्षा तक रहेगा सख्त ‘लॉकडाउन’ अधिकारियों के अनुसार, पेपर सेटर और ट्रांसलेटर 21 जून को परीक्षा समाप्त होने तक इसी सुरक्षित परिसर में रहेंगे। इस दौरान उन्हें बाहरी दुनिया से लगभग पूरी तरह अलग रखा…

Read More

Ranchi : राज्यसभा चुनाव-2026 की तैयारियों के बीच झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधि देखने को मिली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक Bhupesh Baghel तथा कांग्रेस नेता Ajay Sharma ने मुख्यमंत्री Hemant Soren से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक में महागठबंधन की चुनावी रणनीति, सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गंभीर मंथन किया गया। नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए संभावित चुनौतियों और…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान राज्य के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित करने की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 11.62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। योजना के तहत राज्य के कुल 233 स्वास्थ्य संस्थानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से जोड़ा जाएगा। इनमें 5 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, 24 सदर अस्पताल, 13…

Read More

Ranchi : झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश और बादलों की आवाजाही से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर में सर्वाधिक 70.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय होने के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव आया है और आगामी दिनों में भी इसका प्रभाव बने रहने की संभावना है। पिछले 24…

Read More

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने वरिष्ठ नेता बैजनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी की इस घोषणा के साथ ही महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और संभावित मतभेदों को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। वहीं शनिवार को चार प्रमुख नेताओं द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने से चुनावी समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता…

Read More