Ranchi : राजधानी रांची में बीते 24 घंटों की भारी बारिश ने शहर की सड़कों की असलियत उजागर कर दी है। विशेष रूप से बिरसा चौक स्थित वी-मार्ट के सामने सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे एक गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया है। यह स्थिति ना केवल यातायात में बाधा बन गई है, बल्कि लोगों की जान के लिए खतरा भी बन चुकी है। Also Read : क्या सूखते सिंचाई स्रोत से उजड़ जाएगा किसानों का भविष्य? सड़क धंसी, जिंदगी थमी:धंसी हुई सड़क के कारण पूरे इलाके में भारी जाम लग गया है। राहगीर और वाहन चालक…
Author: admin
विशेष संवाददाता Ranchi : कभी पिठोरिया क्षेत्र के खेतों की सिंचाई का प्रमुख स्रोत रहा जमुवारी मौजा स्थित सरकारी तालाब आज उपेक्षा और अतिक्रमण की मार झेल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह ऐतिहासिक जलस्रोत अब भू-माफियाओं के निशाने पर है, जहां मिट्टी भरकर बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही हैं। Also Read : अत्याचार का अंत: मिर्च और आयरन से झुलसी पत्नी ने ली जान का बदला जल है तो कल है की भावना पर संकट: ग्रामीणों की माने तो यह तालाब केवल जल नहीं, जीवन का स्रोत था पशुपालन से लेकर कृषि तक इसकी भूमिका अहम…
Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति की हत्या कर दी। घटना रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है। महज एक महीने पहले शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े की कहानी अब खौफ और साजिश का रूप ले चुकी है। Also Read : भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत, उच्चायुक्तों की वापसी पर सहमति पति बुथनाथ सिंह, अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था। इस शक ने उसे हैवान बना दिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति आए दिन पत्नी को…
Kananaskis (Canada) : भारत और कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ आखिरकार पिघलने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच कनाडा के कनानैस्किस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय बैठक हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों नेताओं ने उच्चायुक्तों की बहाली और आपसी सहयोग की नई पहल पर सहमति जताई। Also Read : झारखंड सरकार शहीद परिवारों के साथ खड़ी है: मुख्यमंत्री यह बैठक दोनों नेताओं के बीच पहली आमने-सामने की बातचीत थी और प्रधानमंत्री कार्नी के हाल में सत्ता संभालने के बाद यह उनकी मोदी से पहली मुलाकात भी थी।…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षी सुनील धान ने राज्य और जनता की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई, उनका यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। Also Read : समाहरणालय में डीसी की छापेमारी से मचा हड़कंप उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों की पीड़ा को समझती है और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुनील धान के परिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस…
Ranchi : सरकारी कार्यालयों में कार्यसंस्कृति को दुरुस्त करने के मकसद से रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए में औचक निरीक्षण किया। डीसी के कार्यालय पहुंचते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों और अधिकारियों के चेहरों पर घबराहट साफ नजर आने लगी। Also Read : कांके प्रखंड में स्वास्थ्य उपकेंद्र की मांग पर पंचायत सदस्य ने फिर खटखटाया मंत्री का दरवाज़ा निरीक्षण के दौरान जो स्थिति सामने आई, वह सरकारी कामकाज की लापरवाही को उजागर करने वाली थी। कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए, वो भी बिना किसी पूर्व सूचना के। वहीं कई…
Ranchi : कांके प्रखंड के ग्राम पंचायत अरसंडे में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी को लेकर पंचायत समिति सदस्य लालचंद प्रसाद सोनी ने एक बार फिर झारखंड सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पत्र लिखकर स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना हेतु तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। Also Read : झारखंड में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पुराना वादा, अधूरी उम्मीदें – पंचायत सदस्य ने पत्र में बताया कि 20 दिसंबर 2021 को पहली बार आवेदन देने के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।…
Ranchi : लंबे इंतजार के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने झारखंड में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है। Also Read : पत्नी की हत्या कर आत्महत्या क्यों कर बैठा पति? मंगलवार को मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि झारखंड के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दक्षिणी और मध्य भागों में भारी बारिश की आशंका है। खासतौर पर…
Haridwar : कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां से मंगलवार सुबह एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वसंतकुंज कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक ऋषि कुमार ने अपनी पत्नी वर्षा की लोहे की सरिया और डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को घर में फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या कर ली। Also Read : जानें अब कब होगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय जब घर से कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति…
Ranchi : राजधानी रांची की बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रोड परियोजना का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। 3 जुलाई 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का भव्य उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाईओवर रांची को ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत देने और स्मार्ट सिटी के सपनों को मूर्त रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Also Read : सरकारी संचार केंद्र में डकैती, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल पहले यह उद्घाटन 19 जून 2025 को निर्धारित था, लेकिन मंत्री गडकरी की राष्ट्रीय व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम की तारीख बदलनी…

