Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 26 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ये फैसले शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण से जुड़े हैं, जिनसे राज्य की विकास योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है। Also Read : 15 दिन में ढही तालाब की दीवार, लघु सिंचाई विभाग पर उठे सवाल शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात:उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत खूंटी में महिला कॉलेज की स्थापना के लिए 57 करोड़ रुपए तथा ईचागढ़ में डिग्री कॉलेज के लिए 38.76 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।…
Author: admin
Ranchi : रांची जिले के पिठौरिया गांव में स्थित ऐतिहासिक अंधेरी तालाब में हुए जीर्णोद्धार कार्य को लेकर भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार लघु सिंचाई विभाग द्वारा महज एक महीने पहले कराए गए निर्माण कार्य की दीवारें सिर्फ 15 दिन में दरक गईं, जिससे न सिर्फ सरकारी पैसे की बर्बादी हुई, बल्कि किसानों की उम्मीदें भी टूट गईं। Also Read : करंट के साए में बुढ़मू के ग्रामीण, जलजमाव में तैरते बिजली के तार तालाब की यह दीवारें उस योजना के तहत बनाई गई थीं जो किसानों की सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लाई…
Ranchi : रांची के बुढ़मू प्रखंड में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। उमेदांडा-बुढ़मू मुख्य सड़क पर सोसई के पास बड़का मुरू और ईचापीडी की ओर जाने वाला 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन पोल तेज बारिश के चलते गिर गया। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। Also Read : भीषण बारिश में भी नहीं बुझी सरना परंपरा की लौ, जनजातीय परिवारों की वापसी बारिश के चलते इलाका जलजमाव से भर गया और गिरे हुए बिजली के तार पानी में…
Ranchi : जिले के सिसई प्रखंड के कुदरा गांव में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। भीषण बारिश के बीच गांव के देवी मंडप में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पांच जनजातीय परिवारों ने ईसाई धर्म त्यागकर फिर से सरना आस्था में वापसी की। इस ‘घर वापसी’ कार्यक्रम में गांव के पहान-पुजारी ने मंत्रोच्चार, अर्घ्य और पूजा विधियों से इन परिवारों का विधिवत पुनर्संस्कार किया। Also Read : स्वर्णरेखा महिला समिति ने त्रिशक्ति को दी प्री-फैब्रिकेटेड शॉप जहां एक ओर बिजली की गड़गड़ाहट और मूसलधार बारिश हो रही थी, वहीं दूसरी ओर ‘जय सरना’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष वातावरण…
Patratu : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत स्वर्णरेखा महिला समिति ने एक और प्रेरणादायक कदम उठाया है। समिति ने त्रिशक्ति महिला समिति को हेसला में एक प्री-फैब्रिकेटेड शॉप प्रदान की है, जिससे स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकें। Also Read : डीवीसी ने छोड़ा पानी, दामोदर नदी में डूबीं बालू लदी ट्रकें इस कार्यक्रम में स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह सहित समिति की अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद रहीं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी सीमांत वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उनके हुनर को एक मंच…
East Burdwan, West Bengal : दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा दुर्गापुर बैराज, मैथन और पंचेत से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण दामोदर नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया है। इस कारण पूर्व बर्दवान जिले के गलसी क्षेत्र के गोहग्राम में नदी में बालू लोड कर रही कई ट्रकें फंस गईं और कुछ ट्रकें डूब भी गईं। Also Read : मनरेगा बहाली घोटाला: रांची में रद्द नियुक्ति के बाद भी हुई पोस्टिंग! मिली जानकारी के अनुसार, गोहग्राम घाट पर बड़ी संख्या में ट्रकें बालू भरने के लिए नदी में उतरी थीं। लेकिन बीते दो दिनों से डीवीसी…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ा प्रशासनिक मामला सामने आया है, जिसने राज्यभर में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनरेगा के तहत सहायक अभियंताओं की दो नियुक्तियां उस समय की गईं, जब सरकार ने सभी संविदा बहालियों पर रोक लगा रखी थी। Also Read : सिकल सेल रोगियों को बेहतर इलाज और जीवन देने की दिशा में राज्य सरकार कर रही ठोस प्रयास: हेमन्त सोरेन दरअसल, ग्रामीण विकास विभाग ने 30 नवंबर 2021 को पत्रांक 1507 के तहत यह स्पष्ट निर्देश दिया था कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर संविदा बहाली तत्काल प्रभाव…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार सिकल सेल रोग के नियंत्रण को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में व्यापक रणनीति के तहत सिकल सेल से संक्रमित मरीजों को न केवल बेहतर इलाज बल्कि गुणवत्तापूर्ण जीवन देने का भी प्रयास किया जा रहा है। Also Read : बारिश ने बनाया गली को नदी, लोग घरों में कैद मुख्यमंत्री सोरेन ने यह बातें सिकल सेल जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिसेफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान उन्होंने सिकल सेल से प्रभावित कई युवाओं से सीधा संवाद किया और उनकी…
Ranchi (Ratu Road) : राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश ने पंचशील नगर को पूरी तरह जलमग्न कर दिया है। खासकर रोड नंबर-3 समेत कई गलियों में बाढ़ का पानी भर जाने से हालात बदतर हो गए हैं। सड़कों ने नदी का रूप ले लिया है और घरों तक पानी घुसने से लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। Also Read : दीवार फाड़ी, जेवर समेटे और फरार! पिठोरिया में ज्वेलरी दुकान में रात की बड़ी वारदात स्थानीय निवासी बताते हैं कि बारिश का पानी इतनी तेज़ी से आया कि लोगों…
Ranchi : राजधानी रांची के पिठोरिया क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। बीती रात अंबेडकर चौक स्थित रणधीर कॉम्प्लेक्स में संचालित एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने फिल्मी स्टाइल में सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात पूरे इलाके में सनसनी का कारण बन गई है। Also Read : बिष्ट क्लासिक 2025: रांची में पावरलिफ्टिंग और आर्मरेसलिंग का धमाकेदार आयोजन कैसे घुसे चोर?चोरों ने पहले ज्वेलरी शॉप से सटी एक जूता दुकान की दीवार में छेद किया और उसी रास्ते अंदर घुसे। दुकान के भीतर पहुंचते…

