Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में 8 जून को आयोजित पाहन महासम्मेलन में जनजातीय समाज की आवाज़ बुलंद हुई। इस मंच से जननेता सोमा उरांव ने धर्मांतरण के मुद्दे पर चर्च संगठनों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा, “अब बहुत हो चुका है, और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उनके इन तीखे शब्दों से सभा में मौजूद हजारों लोगों में नया जोश भर गया। Also Read : रांची फ्लाईओवर पर स्टंट का वायरल वीडियो, बाइक जब्त सोमा उरांव ने कहा कि कुछ बाहरी संस्थाएं शिक्षा और सेवा के नाम पर आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान और आस्था को कमजोर करने का…
Author: admin
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के नज़दीक स्थित नगड़ी गांव एक बार फिर आदिवासी जनआंदोलन का केंद्र बन गया है। रविवार को ग्राम प्रधान बीमा पाहन की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। इस सभा का संचालन विकास टोप्पो ने किया। सभा में आदिवासियों ने एक स्वर में कहा, “हमारी ज़मीन, हमारा हक है – किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।” ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि नगड़ी की एक इंच भी कृषि योग्य भूमि सरकार को नहीं दी जाएगी। वक्ताओं ने आरोप लगाया…
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक क्षण सामने आया, जब ट्राइब फर्स्ट अभियान के तहत आयोजित पाहन महासम्मेलन ने राज्य में आदिवासी संस्कृति और पहचान को एक नई ऊर्जा दी। यह आयोजन न सिर्फ परंपराओं की वापसी का प्रतीक बना, बल्कि आत्मगौरव और सामाजिक चेतना का उद्घोष भी बना। सम्मेलन की शुरुआत परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ हुई। हीरामुंन मुंडा ने पारंपरिक पूजा कर आयोजन का शुभारंभ किया। इसके बाद गोंडी लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों ने माहौल को एक सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया। वक्ताओं ने कहा कि पाहन केवल एक पुजारी नहीं होता, बल्कि वह सामाजिक न्याय,…
Ranchi : कार्तिक उरांव फ्लाईओवर इन दिनों एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में है, जिसमें एक युवक तेज रफ्तार बाइक से फिल्मी अंदाज़ में खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद परिवहन मंत्री और रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। Also Read : झारखंड में 15 जून के बाद दस्तक देगा मॉनसून जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। महज कुछ घंटों में पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से उस युवक की…
Ranchi : झारखंड में गर्मी से जूझ रहे लोगों को मानसून से राहत मिलने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के 15 जून के बाद पहुंचने की संभावना है। वहीं, 10 जून के बाद से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है। Also Read : गरीबों की थाली में लौटेगा नमक, सरकार ने शुरू की खरीद प्रक्रिया भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि इस बार मानसून झारखंड में थोड़ा देर से दस्तक देगा। फिलहाल…
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के लाखों गरीब परिवारों के लिए एक बार फिर रियायती नमक योजना को शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। यह योजना पिछले छह महीनों से बंद थी, जिससे गरीब लाभुकों को परेशानी हो रही थी। अब उम्मीद की जा रही है कि जुलाई 2025 से फिर से ₹1 प्रति किलो की दर से आयोडीन युक्त नमक मिलने लगेगा। Also Read : पीवीयूएनएल परिसर में श्रमिक की दर्दनाक मौत, यूनिक ट्रेडिंग से 7 लाख की सहायता सरकार ने जनवरी से जून 2025 तक के लिए 39,000 मीट्रिक टन नमक की खरीद प्रक्रिया शुरू…
Patratu: पीवीयूएनएल (PVUNL) परिसर स्थित बिरसा मुंडा आवासीय क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अत्यंत दुःखद घटना घटी, जिसमें यूनिक ट्रेडिंग कंपनी के एक कर्मी श्री प्रभु कुमार महतो की मृत्यु हो गई। यह घटना सुबह लगभग 6:00 बजे उस समय घटी, जब वे परिसर में स्थित रशियन हॉस्टल के पास एक जामुन के पेड़ से फल तोड़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्री महतो असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें ब्लॉक हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन…
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के सिमलिया रातू की रहने वाली दिव्या कुमारी ने राज्य का नाम रोशन करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। दिव्या कुमारी झारखंड की पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने सिलंबम खेल में राष्ट्रीय स्तर पर कोच की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने 2 मई से 5 जून तक कन्याकुमारी में ऑल इंडिया सिलंबम फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सिलंबम ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया और सफलतापूर्वक कोच की परीक्षा पास की। दिव्या न सिर्फ एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, बल्कि अब एक प्रमाणित नेशनल कोच भी बन चुकी हैं। यह उपलब्धि ना केवल उनके व्यक्तिगत…
Mukesh Ranjan Ranchi : झारखंड की राजधानी से सटे बुढ़मू प्रखंड में मनरेगा मजदूरों की हालत बदतर होती जा रही है। बीते छह महीनों से 12,000 से अधिक मजदूरों को उनकी मेहनत की मजदूरी नहीं मिली है। कई योजनाओं पर काम कर चुके ये मजदूर अब भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। Also Read : अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, पहाड़ी मंदिर कांड में दो गिरफ्तार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे बिरसा सिंचाई कूप, हरित आम बागवानी, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास और आंबेडकर आवास अधर में लटकी पड़ी हैं। काम तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन भुगतान का…
Ranchi– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करने और जन-जन तक सेवा, सुशासन व जनकल्याण का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, रांची जिला ग्रामीण द्वारा एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोड़ेया रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की, जबकि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के पुरोधाओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण…

