Badagaon : राजनीतिक उपेक्षा के खिलाफ तेली समाज ने हुंकार भर दी है। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नितेश ने बड़कागांव स्थित माता रुक्मणी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में स्पष्ट शब्दों में कहा –अब हम किसी भी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं बनेंगे और जो भागीदारी देगा, समर्थन उसी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में तेली समाज की आबादी लगभग 14 करोड़ है लेकिन संसद में मात्र 7 सांसद और झारखंड में 14% आबादी के बावजूद केवल 2 विधायक होना सामाजिक न्याय के खिलाफ है। मुख्य बातें: देश के 28 राज्यों और…
Author: admin
Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहाड़ी मंदिर के आसपास किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने से पहले की गई, जिससे सनसनी फैल गई है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अनिल गंझू (24 वर्ष) और आकाश विरेंद्र (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मंदिर परिसर के पास असामाजिक गतिविधियों की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों के पास से निम्न वस्तुएं मिलीं: दो देशी…
Ranchi : जिले का सुकुरहुटू गांव एक बार फिर भक्तिमय माहौल में रंगने जा रहा है। 09 जून 2025, सोमवार को यहाँ माँ दुर्गा की 15वीं स्थापना वर्षगांठ को लेकर श्री श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, सुकुरहुटू द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एक आध्यात्मिक उत्सव बनेगा जिसमें श्रद्धा, सेवा और नारी शक्ति की आराधना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा समिति के अनुसार, इस विशेष दिन की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे से कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें ‘जय माता दी’ के जयघोष से…
Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आवाज उठाने वाले भाजपा नेता अर्जुन साव को पुलिस ने शुक्रवार देर रात उनके घर से हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद सहित कई भाजपा नेता तुरंत सदर थाना पहुंचे और पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। सांसद मनीष जायसवाल ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि अर्जुन साव को न कोई कानूनी नोटिस दिया गया और न ही किसी एफआईआर की जानकारी दी गई। सीधे उनके घर…
मालदह: चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का निर्माण कार्य छह महीने पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है। 16 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई इस परियोजना का उद्देश्य अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना था, लेकिन इसके शुरू न होने से अब हालात और बदतर हो गए हैं। अस्पताल के चारों ओर जमा कचरे से तेज दुर्गंध उठ रही है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से गुजरने वाले लोग भी नाक पर…
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ उनकी पहली फिल्म। लंबे समय से चर्चा में चल रही इस जोड़ी को लेकर अब आधिकारिक ऐलान हो चुका है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दूरी बना ली थी, जिसके बाद उनके करियर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दीपिका की शर्तों के कारण मेकर्स ने उन्हें…
West Singhbhum, Kolhan: आदिवासी हो समुदाय की सदियों पुरानी परंपरा — खजूर के पत्तों से चटाई बीनने की कला — अब तेजी से लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी है। इस पारंपरिक कला की जगह अब बाजार में उपलब्ध रेडीमेड चटाइयों ने ले ली है, जिससे हो समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान खतरे में पड़ गई है। हो समाज में खजूर चटाई का खास महत्व है। चाहे सगाई हो, शादी हो या कोई पारंपरिक त्योहार, इन आयोजनों में खजूर की चटाई का उपयोग अनिवार्य माना जाता है। खासकर वैवाहिक वार्ताओं में दूल्हा-दुल्हन पक्ष को इसी चटाई पर बैठाया…
New Delhi : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,755 हो गई है। Also Read : झारखंड में गर्मी की वापसी, 10 जून के बाद बारिश के आसार बीते 24 घंटे में कुल 391 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले केरल से रिपोर्ट किए गए हैं, जहां 127 नए मरीज मिले हैं। केरल में इस समय कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,806…
Ranchi : झारखंड में एक बार फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और उमस ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के अधिकांश इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क ही रहेगा, हालांकि 10 जून के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। Also Read : पद्मश्री महावीर नायक का भव्य सम्मान समारोह 8 जून को हटिया में मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक 8 जून को झारखंड…
Ranchi: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और ठेठ नागपुरी गायकी के विख्यात कलाकार, भिनसरिया राग के राजा पद्मश्री महावीर नायक का सम्मान पूरे राज्य में खुशी और गर्व का विषय बना हुआ है। महावीर नायक, जो अखरा कला सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष भी हैं, को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। इस उपलब्धि पर झारखंड के सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। Also Read : पीवीयूएनएल पतरातू में विश्व पर्यावरण दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन इस खास मौके पर महावीर नायक के सम्मान में 8 जून 2025 (रविवार) को हटिया के नायक मोहल्ला…

