Ranchi: झारखंड की आत्मा अब करवट ले रही है। सदियों से उपेक्षित, मगर अपनी संस्कृति और धरती से गहराई से जुड़ा आदिवासी समाज अब स्वाभिमान की ज्वाला में पुनः जाग उठा है। इसी चेतना की ऐतिहासिक दस्तक है—पाहन महा सम्मेलन, जो पहली बार झारखंड में एक विराट सांस्कृतिक क्रांति के रूप में आयोजित हो रहा है। Also Read : ट्रॉली बैग में मिला शव, नवादा से जुड़ा मर्डर केस इस आयोजन को लेकर आदिवासी चिंतक और जननेता सोमा उरांव ने अपने प्रखर विचारों से हलचल मचा दी। उनके शब्द न सिर्फ तीखे थे, बल्कि हजारों दिलों की धड़कनों के साथ गूंजते…
Author: admin
Nawada (Bihar): बिहार के नवादा जिले की एक युवती की हत्या कर दी गई और उसका शव बेंगलुरु में रेलवे ट्रैक के किनारे एक ट्रॉली बैग में मिला। इस दिल दहला देने वाली घटना ने राज्यभर में सनसनी फैला दी है। नवादा पुलिस ने इस मामले में महिला सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। Also Read : फाइनल की जंग: मुंबई और पंजाब में से कौन भिड़ेगा RCB से? यह मामला नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के राहुल नगर से जुड़ा है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती और आरोपी युवक आशिक…
Ahmedabad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांच अपने अंतिम दौर में है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर 2 का मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में जो टीम जीतेगी, वह सीधे फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। Also Read : मरांडी बनाम बैठा: झारखंड भाजपा में सियासी घमासान पंजाब किंग्स को क्वालिफायर 1 में RCB से करारी हार झेलनी पड़ी थी, जहां टीम मात्र 101 रन पर ढेर हो गई थी। इस…
Ranchi: झारखंड की राजनीति में एक नई चिंगारी कांके से उठी है, जिसने राजधानी रांची तक सियासी गर्मी फैला दी है। कांके के विधायक सुरेश बैठा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर सीधा निशाना साधते हुए न केवल उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए, बल्कि उन्हें “विकास विरोधी” तक कह डाला। Also Read : एस.एस. मेमोरियल कॉलेज रांची में स्नातक नामांकन शुरू, अंतिम तिथि 19 जून बैठा ने कहा कि मरांडी कभी ग्रेटर रांची के सपने के साथ आए थे, जिसका उन्होंने खुद शिलान्यास किया था। लेकिन आज वही नेता विकास के हर कदम का…
Ranchi: कांके रोड स्थित सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज (एस.एस. मेमोरियल कॉलेज) में सत्र 2025-2029 के लिए चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों (UG Courses) में नामांकन प्रक्रिया जोरों पर है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत नए ढांचे में विद्यार्थियों को बहुआयामी शिक्षा का अवसर दिया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं http://jharkhanduniversities.nic.in पर जाकर चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून 2025 निर्धारित की गई है। Also Read : अनीता इंटर कॉलेज कांके ने इंटर रिजल्ट में रचा इतिहास शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर जोर:एस.एस. मेमोरियल कॉलेज केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित…
Ranchi : कांके स्थित अनीता इंटर कॉलेज ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जबरदस्त सफलता दर्ज की है। कॉलेज के कॉमर्स और विज्ञान दोनों संकायों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। Also Read : हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर कॉमर्स संकाय में नंबर्स में भी नंबर वन:कॉमर्स स्ट्रीम से इस साल कुल 88 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 80 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 7 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।कॉमर्स के प्रमुख…
Ranchi: झारखंड की जानी-मानी हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन की खबर से राज्य का खेल जगत गहरे शोक में डूब गया है। शुक्रवार को उन्हें पैरालिसिस अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। Also Read : नक्सली कैदी की जेल में संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल प्रतिमा बरवा का झारखंड में महिला हॉकी कोचिंग के क्षेत्र में बेहद अहम योगदान रहा है। उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को निखारकर…
Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जेल के एक वार्ड में एक नक्सली विचाराधीन कैदी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी के रूप में की गई है। Also Read : अस्पताल नहीं चाहिए हमारी जमीन पर, नगड़ी में जनआंदोलन की चेतावनी जानकारी के अनुसार, मृतक को 9 फरवरी 2021 को दुमका केंद्रीय कारा से स्थानांतरित कर हजारीबाग जेल लाया गया था। वह नक्सली गतिविधियों…
Ranchi: राजधानी रांची के नगड़ी गांव में रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को इस विरोध को और बल तब मिला जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी खुद गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ खड़े नजर आए। Also Read : मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश के आसार बाबूलाल मरांडी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उपजाऊ खेतों पर अस्पताल बनाना न केवल गंभीर प्रशासनिक भूल है, बल्कि यह आदिवासियों को उनकी जमीन से उजाड़ने की साजिश भी है।…
Ranchi: झारखंड में जून की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 1 और 2 जून को राज्य के 11 जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। यह अनुमान खासतौर पर राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों के लिए जारी किया गया है। Also Read : झारखंड के सीएम स्कूल्स में खराब रिजल्ट पर प्राचार्यों को नोटिस विभाग के अनुसार जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिले शामिल हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा…

