Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस विभाग में ‘ऑपरेशन क्लीन’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत गंभीर आरोपों, विभागीय जांच और विवादों में घिरे थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे अधिकारियों को आने वाले दिनों में फील्ड पोस्टिंग से हटाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस अभियान की निगरानी सीधे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) स्तर से की जा रही है। राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी से उन…
Author: admin
नीरजा सहाय डीएवी में ऑनलाइन मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, अभिभावकों संग ली नशामुक्ति की शपथ मुकेश रंजन Ranchi : कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहने के बावजूद विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए…
बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में लैब टेक्नीशियन पर गाली-गलौज, लापरवाही और मरीज प्रताड़ना का आरोप 11 वर्षीय बच्चे की जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद भी नहीं मिली, पीड़ित पिता ने की विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग मुकेश रंजन Ranchi : बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में पदस्थापित लैब टेक्नीशियन पर कार्य में लापरवाही, मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार तथा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर पीड़ित पिता ने अस्पताल प्रबंधन से न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने एक बार फिर औचक निरीक्षण कर राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था और आम लोगों की समस्याओं का जायजा लिया। बिना किसी पूर्व सूचना के सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी उनके इस निरीक्षण की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता की समस्याओं को नजदीक से समझने और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए लगातार क्षेत्रीय…
Ranchi : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री Annapurna Devi ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री Hemant Soren से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर बातचीत की। बैठक के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर सामान्य चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में हुई बातचीत…
शहडोल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक 32 वर्षीय महिला ने अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक खिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। इस दर्दनाक घटना में महिला और उसकी तीनों बेटियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्योहारी क्षेत्र के हिरवार गांव में शनिवार रात हुई। पपौंध थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि अनीता सिंह (32) ने पहले अपनी बेटियों रितिका (4), कृष्णकुमारी (2) और अर्पिता को कीटनाशक खिलाया, फिर स्वयं भी जहरीला पदार्थ खा लिया। कीटनाशक के सेवन के तुरंत बाद रितिका…
मुकेश रंजन Ranchi : रातू के होकर गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) पेट्रोल पंप में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप परिसर में एक व्यक्ति को खुलेआम पीले प्लास्टिक के गैलन में डीजल भरते देखा गया, जबकि दूसरी ओर पंप मशीन पर एक हस्तलिखित सूचना चिपकाई गई है, जिसमें बोतल या डिब्बे में डीजल-पेट्रोल नहीं देने की बात लिखी गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब पंप प्रबंधन स्वयं प्रतिबंध की सूचना लगा रहा है, तो फिर नियमों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा? स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोलियम…
रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट — उरूगुटू पंचायत के ग्रामीणों ने की अविलंब सड़क मरम्मत की मांग मुकेश रंजन Ranchi : कांके प्रखंड की उरूगुटू पंचायत स्थित गहनू मोड़ के समीप सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है। सड़क पर लंबे समय से जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। स्थिति ऐसी है कि राहगीरों को हर दिन जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग रोजगार के लिए अपने कार्यस्थलों तक आते-जाते हैं।…
मुकेश रंजन Ranchi : प्रखंड क्षेत्र के रेंडो गांव में रविवार को कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी श्री नीलेंदु कुमार सिंह ने उन्नत कृषि परियोजना के तहत निर्मित हाईटेक टेक्नोलॉजी आधारित पॉलीहाउस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने परियोजना से संबंधित एक विशेष बुकलेट का भी विमोचन किया। उद्घाटन के बाद सीएमडी ने अधिकारियों एवं किसानों के साथ परियोजना क्षेत्र का भ्रमण कर आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन किया। उन्होंने ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन, सॉइल मॉइस्चर सेंसर तथा ऑटोमेटेड इरिगेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली…
Giridih: विभिन्न समस्याओं को लेकर सहायक अध्यापक महासंघ की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक शनिवार को स्थानीय झंडा मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने की, जबकि मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष एवं राज्य के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए नारायण महतो ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था काफी हद तक सहायक अध्यापकों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जनगणना, चुनाव एवं विभागीय कार्यों सहित सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन सहायक अध्यापक पूरी निष्ठा से करते हैं, इसके बावजूद सरकार उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।…

