Ranchi/ East Singhbhum : जमशेदपुर के साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल हादसे में मृतकों की संख्या 03 हो गई है। इस हादसे में 12 लोग घायल हैं। शनिवार रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमारत की छत का एक हिस्सा अचानक ढहने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए थे। Also Read : बॉक्स ऑफिस पर ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़ हदसे में मृतकों की पहचान गोविंदपुर निवासी लुकास साइमन तिर्की, साकची के डेविड जोनसन और सरायकेला निवासी श्रीचंद तांती के रूप में की गई है। श्रीचंद तांती की मां…
Author: admin
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए फैंस थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी। अब रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। Also Read : झारखंड में आठ मई के बाद पांच से सात डिग्री बढ़ेगा तापमान फिल्म ‘रेड 2’ एक मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दिन 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये कमाए।…
Ranchi : झारखंड के अधिकांश जिलों में आठ मई के बाद तापमान में पांच- सात डिग्री की वृद्धि होगी। Also Read : रेलवे पुलिस को बड़ी कामयाबी, अफीम तस्कर चतरा से गिरफ्तार तापमान में वृद्धि से राज्य में फिर से प्रचंड गर्मी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि मई माह में गर्मी पिक पर रहती है। इससे तापमान भी उच्चतम स्तर पर रहता है। हालांकि उन्होंने राज्य भर में लू चलने की आशंका से इंकार किया है। वहीं रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। दोपहर में गर्मी महसूस की गई। रविवार…
Ranchi /Koderma : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान झारखंड के चतरा जिले के निवासी अशेश्वर राम के रूप में की गई है। Also Read : झारखंड में आठ मई के बाद पांच से सात डिग्री बढ़ेगा तापमान गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने रेलवे परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदेह के आधार पर अशेश्वर राम को रोका गया और तलाशी ली गई,…
Ranchi : राज्य सरकार ने राज्य के अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का तोहफा दिया है। अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य बीमा का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में किया। Also Read : मानव विकास संस्था द्वारा संचालित कृषक गुरुकुल में बड़े पैमाने पर हो रही गेंदा फूल की खेती इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी सम्मानित अधिवक्ताओं की चिंताओं को कम करने का सरकार ने कार्य किया है, आपके ऊपर स्वास्थ्य से सम्बंधित जिम्मेवारियों का जो बोझ था उसे हमारी सरकार ने अपने कंधों पर…
Barkatha : प्रखंड के ग्राम चामुदोहर अंतर्गत मानव विकास द्वारा संचालित कृषक गुरुकुल तथा अन्य गांवों में पहली बार गेंदा फूल की खेती की जा रही है। जिसमें फूल का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। संस्था के सचिव बीरबल प्रसाद ने बताया कि विवाह समारोह,घर की सजावट, जन्मदिन समारोह ,गृह प्रवेश आदि कई कार्यक्रमों में फूल की मांग अधिक होने के कारण कृषकों को इससे लाभ हो रही है। फूलों का उत्पादन कर रहे कृषकों का कहना है कि जब वह पहली बार फूल की खेती करने जा रहे थे तो लगा था ये फूल की खेती…
New Delhi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक और बड़ा और निर्णायक झटका दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से होने वाले सभी आयात-निर्यात पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह रोक लगा दी है। Also Read : सुकुरहुटू पंचायत में ग्राम प्रधान चुनाव स्थगित, नहीं जुटा न्यूनतम कोरम — राजनीतिक हलकों में हलचल तेज वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी एक आपात अधिसूचना में बताया गया है कि विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में संशोधन करते हुए पाकिस्तान के साथ सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष व्यापार को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इस…
Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष रूस में आयोजित होने वाले विक्ट्री डे समारोह में अपनी प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया है। अब भारत की ओर से इस ऐतिहासिक समारोह में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। Also Read : मानव विकास संस्था द्वारा संचालित कृषक गुरुकुल में बड़े पैमाने पर हो रही गेंदा फूल की खेती हर वर्ष 9 मई को मास्को में आयोजित होने वाला विक्ट्री डे, द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की स्मृति में मनाया जाता है। रूस ने इस वर्ष भी विश्व के प्रमुख देशों के नेताओं को…
Ranchi: कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू गाँव में इस वर्ष भी श्री श्री केंद्रीय पूजा समिति द्वारा पारंपरिक शिव मंडा / चंडक पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। पूजा आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला गाँववासियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। Also Read : सुकुरहुटू पंचायत में ग्राम प्रधान चुनाव स्थगित, नहीं जुटा न्यूनतम कोरम — राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कार्यक्रम का शुभारंभ 10 मई 2025 को शनिवार के दिन डगर पूजा (पारंपरिक पूजन) के साथ होगा। इसके बाद 20 मई 2025 को मंगलवार को रात्रि 8 बजे से फूलखुंदी एवं महिला…
मुकेश रंजन Ranchi : सुकुरहुटू पंचायत एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चाओं के केंद्र में आ गया है। ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए बुलाई गई ग्राम सभा उस समय स्थगित करनी पड़ी जब यह पाया गया कि निर्धारित एक-तिहाई कोरम भी पूरा नहीं हो सका। पंचायत के 9000 से अधिक मतदाताओं में से मात्र 334 लोग ही बैठक में शामिल हुए। Also Read : आंधी-तूफान ने इटहे गांव में मचाई तबाही, मुर्गीपालक को चार लाख का नुकसान झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 की धारा 8 (iii) के तहत, अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम प्रधान का चुनाव पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार…

