Author: admin

Ranchi : राजधानी में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी के वक्त आराम फरमा रहे चार पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई डीएसपी अमर कुमार पांडेय की औचक जांच के बाद की गई। निलंबित पुलिसकर्मी: पिठोरिया थाना के मुंशी अजय पासवान जेएसआई श्यामानंद पासवान जेएसआई अमृत प्रसाद मेहता पीसीआर 22 के आरक्षी नीरज कुजूर 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे निरीक्षण के दौरान डीएसपी को थाने में न कोई पदाधिकारी मिला, न ही कोई गश्ती टीम। ऊपर जाने पर पुलिसकर्मी सादे लिबास में सोते…

Read More

Ranchi : राजधानी की सिटी बसों में पॉकेटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिससे यात्रियों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। रोजाना किसी न किसी यात्री की जेब कटने की खबर सामने आ रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले समय में, जब लोग ऑफिस या बाज़ार की ओर जा रहे होते हैं, पॉकेटमार सक्रिय हो जाते हैं। चालाकी से जेब काटकर मोबाइल, पर्स, और जरूरी दस्तावेज चुरा ले जाते हैं। कई यात्रियों का कहना है कि उन्होंने पॉकेटमारी की…

Read More

Ajmer : पीसांगन थाना इलाके के नाथूथाला गांव में खेलते-खेलते लोहे के संदूक में छिपे दो मासूम भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उनकी मां मजदूरी के लिए घर से बाहर गई हुई थी। Also Read : भगवान केदारनाथ के कपाट खुले, जयकारों की गूंजी केदारपुरी जानकारी के अनुसार, लाडली खातून नाम की महिला अपने दो बेटों छह वर्षीय साबिर चीता और चार वर्षीय समीर चीता को घर पर छोड़कर रोज़ की तरह काम पर गई थीं। दोनों बच्चे खेल-खेल में लोहे के पुराने संदूक में घुस गए। ऊपर से ढक्कन बंद हो…

Read More

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ के कपाट बृष लग्न पर सुबह सात बजे वि​धि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस मौके पर सेना की भ​क्तिमयी धुनों और भक्तों के जयकारों समुची केदारपुरी जयकारों से गूंज उठी। लगभग 15 हजार श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने।आज सुहावने मौसम और मंद-मंद हवा के बीच मेरू-सुमेरू पर्वत शृंखला की तलहटी पर मंदाकिनी और सरस्वती नदी के मध्य में विराजमान केदारनाथधाम में तड़के 3 बजे से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे। सुबह पांच बजे तक मंदिर परिसर भक्तों से सरोबार हो गया था। बाबा केदार के जयकारों के बीच सुबह…

Read More

Pali : राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में आज तड़के सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:15 बजे ब्यावर-पिंडवाड़ा हाइवे पर जाखा नगर बाइपास के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। Also Read : सुकुरहुटू में ग्राम प्रधान चुनाव 3 मई को: सात दावेदार आमने-सामने, गुप्त मतदान की संभाव सुमेरपुर के सदर थाना प्रभारी भगाराम मीणा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि कार चालक को झपकी आ गई थी, जिससे उसने वाहन…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : कांके प्रखंड के सुकुरहुटू पंचायत में शनिवार को ग्राम प्रधान पद के लिए चुनावी महासंग्राम होने जा रहा है। सात उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी ने जीत के लिए कमर कस ली है। गांव के लोग अब इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि किसके सिर सजेगा जीत का ताज। Also Read : राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज संदीप शर्मा आईपीएल 2025 से बाहर सूत्रों के अनुसार, यदि सर्वसम्मति नहीं बन पाई तो निर्णय गुप्त मतदान के माध्यम से लिया जाएगा। गांव में चुनाव को लेकर माहौल गर्म है और समर्थकों के बीच…

Read More

New Delhi : राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में एक बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइज़ी ने गुरुवार को पुष्टि की कि संदीप की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है और वे अब आगे नहीं खेल पाएंगे। Also Read : सुकुरहुटू में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर घमासान, सात दावेदार आमने-सामने – किसके सिर पर सजेगा ता चोट के बावजूद दिखाई बहादुरी 31 वर्षीय संदीप शर्मा को यह चोट गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। अपनी ही गेंद…

Read More

Ranchi :कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू पंचायत में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चरम पर है। गांव में अब ‘ताज’ की जंग छिड़ चुकी है और सात उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। कोई हंसेगा तो कोई रूठेगा, लेकिन तय है कि चुनावी जंग दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। चुनाव कल यानी शुक्रवार को आयोजित होगा, जिसमें यदि आम सहमति नहीं बनती है तो मतदान गुप्त रूप से कराया जाएगा। ग्रामीणों में उत्सुकता चरम पर है – किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, यह सवाल अब हर जुबान पर है। जनता ही बनायेगी राजा, अधिकारी रखेंगे पैनी नजर-…

Read More

Ranchi : ओरमांझी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे। गुरुवार शाम करीब 5 बजे ब्लॉक चौक स्थित किसान कॉम्पलेक्स में जयहिंद ज्वेलर्स नामक दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया। चार की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने न सिर्फ उसकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि इलाके में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार…

Read More

Ranchi :राजधानी रांची के बिरसा चौक स्थित वी मार्ट के सामने सड़क मरम्मत और पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कार्यरत जेसीबी मशीन ने एयरपोर्ट जल आपूर्ति लाइन को तोड़ दिया, जिससे पाइप फटते ही तेज़ गति से पानी बहने लगा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। पाइप फटने से यातायात भी प्रभावित हुआ और स्थानीय लोग जल संकट की आशंका से चिंतित हो उठे हैं। घटना की सूचना मिलते ही जल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पानी…

Read More