Author: admin

मुकेश रंजन Ranchi : भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या के मामले में रांची पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मुख्य साजिशकर्ता देवव्रत नाथ शाहदेव, अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा, शूटर अमन सिंह और रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस हत्याकांड में कुल सात लोगों की भूमिका पाई गई है। जिनमें जिशान अख्तर, मनीष चौरसिया और अजय कुमार रजक भी शामिल हैं। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अनिल टाइगर की हत्या की योजना कोलकाता में बनाई गई थी।…

Read More

Ranchi : पिछले दिनों बोकारो स्टील प्लांट बीएसएल के प्रशासनिक भवन के सामने नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों पर सीआईएसएफ ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस लाठीचार्ज में ग्राम धावाटांड़, नावाडीह प्रखंड, बोकारो जिला के 24 वर्षीय प्रेम कुमार महतो की मौत हो गई थी। गुरुवार को नेता प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके आवास जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। शोक संवेदना प्रकट करते हुए घटना की जानकारी ली। मरांडी ने कहा कि भाजपा विस्थापितों की लड़ाई में उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए साथ खड़ी है।…

Read More

Ranchi: राजधानी रांची में भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर डोरंडा स्थित जैन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा तुलसी चौक, बिस्किट मैदान और हाई कोर्ट मार्ग से होते हुए पुनः डोरंडा जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में भगवान महावीर की प्रतिमा, ध्वज एवं कलश लेकर भक्ति गीतों के साथ नृत्य किया। संपूर्ण मार्ग भक्ति, उल्लास और संयम के भाव से सराबोर रहा। इस धार्मिक आयोजन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे ने भी भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में आलोक दुबे…

Read More

Ranchi: रांची के कांके इलाके में करीब दो सप्ताह पहले हुए भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में फरार चल रहे शूटर अमन सिंह सहित चार अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह हत्या जमीन विवाद के चलते अंजाम दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि हत्या वाले दिन ही पुलिस ने…

Read More

Ranchi : वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा रांची स्थित आरोग्य भवन, बरियातू रोड में भव्य सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन जनजातीय परंपरा, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव को समर्पित रहा, जिसमें उरांव, मुंडारी और नागपुरी नृत्य टोलियों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय पाहनों का पारंपरिक सम्मान किया गया, साथ ही अपनी संस्कृति, परंपरा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले युवाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री अशोक भगत (संस्थापक, विकास भारती) ने सरहुल पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते…

Read More

Kolkata : स्कूलों का वेतन पोर्टल फिर से खोला गया। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए गए लगभग 26 हजार शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के नाम अब भी पोर्टल की सूची में शामिल हैं। इससे जहां कुछ हद तक बर्खास्त शिक्षकों को राहत मिली है, वहीं वेतन मिलने को लेकर संदेह बना हुआ है। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल सर्विस कमीशन भर्ती घोटाले में लगभग 25 हजार 735 भर्तियों को रद्द कर दिया था। इस फैसले के बाद राज्यभर में बर्खास्त शिक्षक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कोर्ट के इस आदेश के…

Read More

Washington : दुनियाभर में हुई आलोचना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार पारस्परिक टैरिफ (शुल्क) पर अपने कदम पीछे खींचने पड़े। उन्होंने घोषणा की कि पारस्परिक टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका जा रहा है। मगर इससे चीन को छूट नहीं दी गई है। ट्रंप के इस कदम से कल अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उछाल आया। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप के अपने रुख को पलटने से शेयर बाजार में रौनक लौट आई। ट्रंप ने साफ किया है कि चीन को इस रोक में शामिल नहीं किया जाएगा। उसके निर्यात…

Read More

 Ranchi : Hiferk Technology Pvt. Ltd. की इकाई Go Speedy Go ने रांची में अपने नए संचालन की शुरुआत की घोषणा की है। Go Speedy Go एक एंड-टू-एंड ऑटोमोबाइल सेवा प्रदाता है, जो ग्राहकों को डोर-टू-डोर वाहन सेवा देने के उद्देश्य से काम कर रहा है। अब झारखंड में यह सेवा शुरू करके कंपनी अपने लक्ष्य की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ा रही है, जो है – कश्मीर से कन्याकुमारी तक सेवा का विस्तार। कंपनी भारत सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के साथ मिलकर काम कर रही है और चार राष्ट्रीयकृत बैंकों के सहयोग से देशभर में…

Read More

 Patratu : पीवीयूएन लिमिटेड की सामुदायिक विकास पहल के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पतरातू को तीन सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। यह वितरण स्वर्णरेखा महिला समिति और स्पर्श ईवॉइस के सहयोग से विद्यालय की प्राचार्या-सह-वार्डन के अनुरोध पर किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को अवकाश के समय सिलाई और डिज़ाइन की व्यावहारिक शिक्षा देकर उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना है। विद्यालय प्रशासन और छात्राओं ने पीवीयूएन लिमिटेड के इस निरंतर और सार्थक सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह प्रयास राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की उस सोच के अनुरूप है, जिसमें मुख्यधारा की स्कूली…

Read More

Ranchi : भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 25 अप्रैल 2025 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस तिथि तक कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। रांची जिला प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। परीक्षा का आयोजन जून 2025 में संभावित है। पंजीकरण करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। ये है मुख्य बिंदु पंजीकरण तिथि : ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 अप्रैल 2025…

Read More