Author: admin

Ranchi : आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के बीटेक एवं डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन सेंटर (C4) का दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को स्मार्ट सिटी की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, और तकनीक आधारित यातायात प्रबंधन प्रणाली की व्यावहारिक समझ देना था। भ्रमण के दौरान छात्रों को बताया गया कि रांची स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर में किस प्रकार आधुनिक सीसीटीवी कैमरे, उन्नत सॉफ्टवेयर, तथा आपातकालीन सहायता प्रणालियाँ कार्यरत हैं। इसके अलावा, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, पर्यावरणीय सेंसर,…

Read More

Khunti : कर्रा थाना के लोधमा ओपी क्षेत्र के मुरहू रेलवे फाटक के पास पार टांड नामक स्थान पर प्लास्टिक की बनी झोपड़ी में एक अज्ञात युवती की माथे पर गोली मारकर और गला रेतकर हत्या करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताते हुए कहा है कि हत्या के पहले संभवतःदुष्कर्म किया गया होगा और पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने शव को जलाने का प्रयास भी किया। घटना की सूचना मिलने पर कर्रा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवती के माथे से गोली आरपार हो गई…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : झारखंड में शराब पीने वालों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही नयी उत्पाद नीति लागू करने की तैयारी में है, जिससे शराब की कीमतों में भारी गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल झारखंड में शराब पर 75 फीसदी वैट वसूला जाता है, लेकिन नयी नीति के तहत इसे घटाकर केवल 5 फीसदी करने का प्रस्ताव है। राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुसार, झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में शराब पर टैक्स काफी कम है। जिससे लोग सस्ती शराब वहीं से खरीद कर झारखंड…

Read More

Ranchi : भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होने जा रहा है, जो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक अवसर है। सूर्यकिरण एक्रोबैटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान में जादू बिखेरेगी। यह शो सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को दी गई।

Read More

Washington : अमेरिका में 24 घंटे के अंदर दूसरा विमान हादसा हुआ है। न्यूयॉर्क के बाद फ्लोरिडा में एक छोटे विमान (सेसना 310 आर) के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क के विमान हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय अधिकारियों और अमेरिका संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह फ्लोरिडा के बोका रैटन में हुआ। एबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, बोका फायर रेस्क्यू के सहायक अग्निशमन प्रमुख माइकल लासेल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विमान में स्पष्ट रूप से कुछ यांत्रिक समस्याएं थीं और यह…

Read More

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित शिव घाट पर शुक्रवार देर रात दो आपराधिक गिरोहों के बीच जमकर फायरिंग हुई। अंधाधुंध गोलियों की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों में दुबक गए। घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिससे साफ है कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से…

Read More

Ranchi : पंजाब नैशनल बैंक अपनी स्थापना की 131वाँ वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । बता दें कि भारत में स्वदेशी भावना को ध्यान में रखते हुए भारतीयों के लिए एक स्वदेशी बैंक बनाने के उदेश्य से पंजाब नैशनल बैंक की स्थापना 19 मई 1894 को स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय द्वारा कुछ अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर अविभाजित भारत के लाहौर में की गई थी। 12 अप्रैल 1895 को इसकी पहली शाखा का परिचालन शुरू हुआ और इस बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय इसके प्रथम ग्राहक बने। पीएनबी का इतिहास भारत…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi : राधिका एंड एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कांके स्थित जनरल हॉस्पिटल के सभा कक्ष में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शारदा ग्रुप के सचिव सह प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश प्रसाद सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता सिंह को ट्रस्ट की ओर से स्मृति चिन्ह (मोमेंटो), अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं काकें नर्सिंग होम के निदेशक, साथ ही रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉ. शम्भु प्रसाद सिंह ने की। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष डॉ. कुमारी आभा भी…

Read More

मुकेश रंजन Ranchi: मुरी से गोला तक सड़क चौड़ीकरण कार्य में अनियमितता को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी क्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की और मामले की विस्तार से जानकारी दी। देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि 333 करोड़ रुपये के इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 और ग्रामसभा की सहमति जैसे आवश्यक नियमों की अनदेखी की गई है। रैयतों को न तो किसी प्रकार का नोटिस दिया गया और न ही उनकी अनुमति ली गई। उन्होंने…

Read More

Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित वेल्डिंग एवं मेटल फैब्रिकेशन पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी दक्षता प्रदान करना एवं उन्हें उद्योग-प्रसंगिक कौशल से सशक्त बनाना था। कार्यशाला में डॉ. आरके. श्रीवास्तव, पूर्व विभागाध्यक्ष, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग विभाग, बीआईटी सिंदरी द्वारा विशेषज्ञ सत्रों का संचालन किया गया। छात्रों ने वेल्डिंग तकनीकों, मेटल कटिंग, फैब्रिकेशन विधियों एवं सुरक्षा उपायों से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक अभ्यासों में भाग लिया। कार्यशाला के समापन अवसर पर कुलपति डॉ. एस. चटर्जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “तकनीकी शिक्षा को केवल किताबी…

Read More