Author: admin

Ranchi : झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो को राजधानी में चिरस्थायी सम्मान देने की मांग को लेकर अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। मंच ने आग्रह किया कि रांची के किसी प्रमुख स्थल का नाम बिनोद बिहारी महतो चौक रखा जाए तथा वहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। जिससे भावी पीढ़ियाँ उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें। साथ ही झारखंड आंदोलन संग्रहालय की स्थापना की मांग भी रखी गई, जो डिजिटल या भौतिक स्वरूप में राज्य के संघर्षों का दस्तावेज हो। प्रतिनिधिमंडल ने…

Read More

Ranchi : नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके में आज वैदिक चेतना शिविर का भव्य आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। विधायक को विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने स्वागत शॉल, स्मृति चिह्न एवं पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) जंग बहादुर पाण्डेय, पूर्व विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, रांची विश्वविद्यालय ने कहा कि वैदिक चेतना का उद्देश्य केवल सफलता नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के गहरे मूल्यों से जोड़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथियों…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची में बारिश होने से शुक्रवार को तापमान में पिछले 24 के भीतर तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राज्य के अन्य जिलों में भी बादल छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )में तापमान 40 से घटकर 36 डिग्री, डालटेनगंज में तापमान 40 से घटकर 38.8 डिग्री, बोकारो में 36.5 से घटकर 26.5 और चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री से घटकर तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गर्जन, बारिश और तेज हवा चलने को…

Read More

Santo Domingo : डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो ( नेशनल डिस्ट्रिक्ट ) में मंगलवार सुबह हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 221 हो गई। यह हादसा जेट सेट नाइट क्लब की छत ढह जाने से हुआ था। वाकये के वक्त गायिका रूबी पेरेज का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। हादसे में 59 वर्षीय पेरेज के अलावा मेजर लीग बेसबॉल के पूर्व पिचर ऑक्टेवियो डोटेल, पूर्व खिलाड़ी टोनी ब्लैंको और मोंटेक्रिस्टी प्रांत के गवर्नर नेल्सी क्रूज की भी मौत हो गई। जेट सेट नाइट क्लब में हुई इस दुर्घटना में अब तक अधिकारियों ने 146 लोगों की पहचान…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम ने मुलाकात की। उन्होंने रांची जिला के ओरमांझी में गरीब बच्चियों की शिक्षा, लाइफ स्किल प्रोग्राम और फुटबाल प्रशिक्षण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है। यहां की बच्चियां आगे बढ़े, वे एक मुकाम हासिल करें, इसके लिए सरकार हर कदम पर सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने ओरमांझी जैसे छोटे इलाके में रहने वाली बच्चियों की…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घसकोडीह,चुगलामों पधारे पंथ के महंत बाबा नागेन्द्र दास ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य का शरीर नश्वर होता है। इसलिए मानव को सदा सुकर्म करना चाहिए। साथ ही जीवों पर दया करनी चाहिए और सामर्थ्य के अनुसार दान भी करना चाहिए ।तभी मनुष्य का जीवन सफल होता है। गौरतलब हो बाबा संत शिवनारायण पंथ का पूजन-अर्चना करने वाली घसकोडीह निवासी सीतवा देवी के मरणोपरांत उनके दोनों पुत्र राजेन्द्र महतो एवं सीताराम महतो ने पंथ के महंत बाबा श्री नागेन्द्र दास के द्वारा श्राद्ध कार्यक्रम पूरे विधि विधान से पूजन कर गांव के लोगों…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह का मुख्य मार्ग जो लेम्बुआ (गोरहर थाना) से होकर शिलाडीह होते हुए जमुआ तक जाती है, का हाल बद से बदतर हो गई है। सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है यह बताना मुश्किल है ।वहीं गुरुवार दोपहर के बाद हुई हल्की बारिश के कारण मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण कृष्णजय पांडेय ने बताया कि यहां विभिन्न विद्यालय के प्राइवेट बसें आती-जाती है लेकिन सड़क खराब हो जाने के कारण अब बसों को आने…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को मौसम ने करवट लेने के साथ ही जहां तहां ओले गिरे ।वहीं प्रखंड क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से लोंगो ने राहत महसूस किया। कपका, किमनिया में बारिश के साथ ओले गिरे। मालूम हो कि चैत महीने में ही धरती तपने लगा था। ऐसे में बारिश होने से धरती की प्यास बुझते ही मौसम में ठंडी हवा के झोंके आने लगे। वहीं मौसम के करवट लेने से ओले गिरने की संभावना से जेठुआ सब्जी फसल उगाने वाले किसान सहमने लगे हैं। किसानों के मुताबिक ओले से लौकी, खीरा,…

Read More

Palamu : पलामू का मजदूर रवि कुमार मेहता रातोरात करोड़पति बन गया है। फेंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म ड्रीम 11 पर तीन करोड़ जीतकर उसने यह उपलब्धि हासिल की है। रवि ने ड्रीम 11 पर महज 49-49 रुपये की दो टीम बनाकर 3 करोड़ रुपये जीते हैं। रवि की जीत पर परिवार के साथ साथ गांव में खुशी का माहौल है। रवि के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। सदर मेदिनीनगर प्रखंड के कौड़िया पंचायत के तेलियाबांध के रहने रवि कुमार मेहता गांव में छोटा सा किराना दुकान चलाता है। रवि के पिता महेन्द्र मेहता भी किराना दुकान में…

Read More

Ranchi : पारस हॉस्पिटल एचइसी में अब एक ही छत के नीचे कैंसर से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज होगा। आगामी 14 अप्रैल सोमवार को रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और पैट स्कैन की सुविधा प्रारंभ हो रही है। इसके साथ ही हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के माध्यम से जांच से लेकर इलाज तक अब मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेगा। पारस हॉस्पिटल एचइसी के हेड एवं नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ मदन गुप्ता ने कहा कि कैंसर के इलाज में सर्जरी, कीमेथेरेपी और रेडियेशन की जरूरत होती है। पारस हॉस्पिटल में अब इन तीनों तकनीक से मरीजों…

Read More