Ranchi : झारखंड सरकार की कृषि सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के काफिले में चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गयीं। दुर्घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) समेत 5 लोग घायल हो गये। दुर्घटना गुमला के बसिया प्रखंड में हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बसिया दौरे पर जा रहीं थीं। जोलो जाने के दौरान मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं। इस दुर्घटना में बसिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुप्रिया भगत समेत कुल 5 लोग घायल हो गये। बीडीओ और अन्य कर्मियों को हल्की चोटें आयीं…
Author: admin
Greater Noida : दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में स्थित देश की विख्यात मैनेजमेंट संस्थान जीआईएमएस ने गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम स्थित अभेय गेट कॉलेज के विद्यार्थियों के समूह को शैक्षणिक भ्रमण पर भारत आमंत्रित कर बुलाया तथा अपने संस्थान का भ्रमण कराया।जहां छात्रों ने भारत के इतिहास को जाना। आज के इस दौरे के दौरान संस्थान के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम विदेशी संस्थान के परास्नातक प्रबंधन विषय के छात्रों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित सत्र में जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के निदेशक डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम ने भारत की समृद्ध…
Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आर्थो विभाग में भर्ती मरीज 35 वर्षीय पप्पू भुइयां वर्ष का एक्सीडेंट बीते जनवरी माह में हो गया था, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन एक जटिल ऑपरेशन है, जिसकी सुविधा सीमित संस्थान में ही उपलब्ध है। शेख भिखारी मेडिकल कालेज अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने वाले टीम का नेतृत्व अस्थि रोग विभाग के डॉक्टर शशि कांत सिंह और डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने किया . उन्होंने बताया कि इस तरह का ऑपरेशन हजारीबाग में…
Prayagraj : प्रयागराज महाकुंभ स्थानीय किसानों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। श्रद्धालुओं के लिए हर दिन बनाई जा रही महाप्रसादी के लिए प्रयागराज और आसपास के इलाकों से बड़ी मात्रा में सब्जियां, अनाज, दूध और अन्य आवश्यक सामग्रियाँ खरीदी जा रही हैं। इससे किसानों को लाखों रुपए की आमदनी हो रही है, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इस बार महाकुंभ में अदाणी समूह और इस्कॉन के सहयोग से की जा रही नारायण सेवा ने न सिर्फ लाखों श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया है, बल्कि स्थानीय व्यापार और कृषि क्षेत्र को…
Ranchi : संत माईकल्स स्कूल में मेडिफर्स्ट हॉस्पिटल, राँची के विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार विशाल के साथ एक अत्यंत प्रेरक और ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में छात्र परिषद के सदस्य, कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के छात्र शामिल हुए, जो डॉ. विशाल की प्रेरक यात्रा और अमूल्य अंतर्दृष्टि से अभिभूत थे। डॉ. विशाल ने मेडिका हॉस्पिटल, पारस, एचईसी और अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली जैसे प्रसिद्ध संस्थानों में अपने काम से प्राप्त अपने व्यापक अनुभव छात्रों के संग साझा किया। उन्होंने दृढ़ता, समर्पण और अपने जुनून का पीछा करने के महत्त्व के बारे में बताया। उनके शब्द छात्रों के हृदय को…
Hazaribagh : पीवीयूएनएल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हेसला के इमली ग्राउंड में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के सदस्य रौशन लाल चौधरी थे। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एफएम) मनीष खेतरपाल, मानव संसाधन प्रमुख जियाउर रहमान सहित पीवीयूएनएल के अन्य कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय खेल संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट में 16 गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच गेंगदा और तलटांड के बीच खेला गया, जिसमें गेंगदा ने 2-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद हरिहरपुर और सहिटांड के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरिहरपुर ने…
Kolkata : आईआईटी खड़गपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर सुदीप मिश्रा को प्रतिष्ठित एसोसिएशन फॉर कंप्यूटिंग मशीनरी (एसीएम) के लिए फेलो चुना गया है। वह इस वर्ष दुनिया भर से चुने गए 55 वैज्ञानिकों में वो भारत से एकमात्र चयनित व्यक्ति हैं। संस्थान ने एक बयान में यह जानकारी दी।प्रो. मिश्रा आईआईटी खड़गपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग से संबद्ध हैं। उन्हें इंटरनेट ऑफ थिंग्स नेटवर्क में बुद्धिमान सेवा केंद्रित सेंसिंग और सतत डेटा प्रोसेसिंग में योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। एसीएम का फेलोशिप समारोह सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जाएगा। प्रो. मिश्रा के अब तक 500 से अधिक…
Kolkata : पश्चिम बंगाल की महिला जेलों में 2024 से 2025 के बीच 196 बच्चों के जन्म की घटनाएं राज्य में एक बड़ा विवाद बन गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये महिलाएं, जो किसी अपराध के लिए सजा काट रही थीं, जेल में आने के बाद गर्भवती हुईं। कलकत्ता हाई कोर्ट में इस मामले पर एक जनहित याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया है और जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने के कारणों को जानने की इच्छा जताई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले को राज्य के प्रशासन की…
Mahakumbh Nagar : प्रयागराज महाकुम्भ में माघपूर्णिमा स्नान पर्व पुण्य बेला में पतित पावनी मां गंगे,यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम में बुधवार की अल सुबह से 10 बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को जल पुलिस, गोताखोर, एनडीआरएफ एवं पुलिस के जवान लगातार निगरानी में लगे हुए है। अपर मेलाधिकारी महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि महाकुम्भ के चौथे महत्वपूर्ण स्नान पर्व माघी पूर्णिमा को पतित पावनी मां गंगे, यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम में श्रद्धालु लगातार आस्था की डुबकी लगा रहें है। बुधवार रात 10…
Ranchi : प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि काे बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया। नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की तथा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दीनदयाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान कर्मयोगी पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जरूरतमंदों की सेवा…

