Koderma : कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत डगरनवां के फुटलाही गांव में शनिवार अहले सुबह जहरीले सांप के काटने से एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान सोनिया मुर्मू (25 वर्ष), पति शंकर हेमर्म के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनिया मुर्मू अपने घर के फर्श पर सो रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटते ही वह चिल्लाने लगी, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके…
Author: admin
Palamu : पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रखंड और अंचल कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने सतबरवा प्रखंड का औचक निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान सतबरवा के अंचल अधिकारी (सीओ) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद एक लिपिक से जब अधिकारियों के बारे में जानकारी ली गई, तो उसने बताया कि सीओ सह बीडीओ कार्यालय आ रहे हैं। हालांकि, जब उपायुक्त ने खुद फोन पर संपर्क…
Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के हाड़ात गांव में शनिवार तड़के जंगली हाथी के हमले से हड़कंप मच गया। रात करीब तीन बजे गांव में घुसे हाथी ने एक ही परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी अचानक गांव में घुस आया और सीधे मोहनलाल महतो के घर को निशाना बनाया। रात के सन्नाटे में हुए इस हमले से परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हाथी ने घर में…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है। जब तक गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक राज्य का विकास संभव नहीं है। वे शुक्रवार को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल)” को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के सबसे करीब होते हैं और उनकी भूमिका राज्य के विकास में बेहद अहम है। पंचायत व्यवस्था को मजबूत कर ही लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी…
Dhanbad : जिले के बाघमारा प्रखंड स्थित सोनारडीह ओपी क्षेत्र की टण्डाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात एक बार फिर भीषण भू-धसान की घटना ने दहशत फैला दी। हादसे में करीब 10 घर पूरी तरह जमीन में समा गए, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंसने लगी। लोग घबराकर घरों से बाहर भागे, लेकिन कुछ लोग मलबे में दब गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर तथा संबंधित आधारभूत संरचना कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता नियंत्रण तथा समयबद्धता की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के सतत विकास के लिए आधुनिक और सुदृढ़ आधारभूत संरचनाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रोजेक्ट न केवल प्रशासनिक कार्यक्षमता को मजबूत करते हैं, बल्कि राज्य की प्रगतिशील छवि को भी सुदृढ़ बनाते हैं।…
Ranchi : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि नई स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य केवल योजना लागू करना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाना है। यह योजना कर्मचारियों के आर्थिक बोझ को कम करने के साथ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूत करेगी। गुरुवार को रांची में राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना की नई अवधि के लिए हुए एमओयू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मंत्री ने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम…
Koderma : झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे की अधिकृत पार्किंग में बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के समय पार्किंग क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बहुत कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि शुरुआती समय में आग के तेजी से फैलने की आशंका थी, जिससे रेलवे के महंगे केबल, बसों और कारों को भारी नुकसान पहुंच सकता था। स्थिति कुछ देर के लिए गंभीर बन गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर ली गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर…
New Delhi : भारत में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 मई से नए नियम लागू होंगे, जिनकी अधिसूचना इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने जारी कर दी है। इन नियमों का उद्देश्य गेमिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है, साथ ही जरूरी नियंत्रण भी बनाए रखना है। आईटी सचिव एस. कृष्णन के अनुसार, अधिकांश ऑनलाइन गेम्स को रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, रियल मनी गेमिंग पहले से प्रतिबंधित है और इस पर अब और सख्ती की जाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि निगरानी केवल विशेष परिस्थितियों में ही लागू होगी, जिससे सिस्टम…
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को समय रहते ठीक कराया जाए और कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र के अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम…

