पंचायतों की मजबूती से ही राज्य का विकास संभव: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है। जब तक गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक राज्य का विकास संभव नहीं है। वे शुक्रवार को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित “मुख्यमंत्री

पंचायतों की मजबूती से ही राज्य का विकास संभव: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है। जब तक गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक राज्य का विकास संभव नहीं है। वे शुक्रवार को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026 (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल)” को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के सबसे करीब होते हैं और उनकी भूमिका राज्य के विकास में बेहद अहम है। पंचायत व्यवस्था को मजबूत कर ही लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राजधानी से नहीं, बल्कि गांवों से चलने वाली सरकार है, क्योंकि विकास की असली नींव गांवों में ही निहित है।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर उच्च प्रशासन तक एक सशक्त व्यवस्था कार्य कर रही है। इन दोनों के बेहतर समन्वय से विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इस तरह के सम्मान से अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

जल संकट से निपटने की तैयारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने गर्मी के मौसम को देखते हुए जनप्रतिनिधियों से जल संकट से निपटने की तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने तालाबों की सफाई और गहरीकरण, वर्षा जल संचयन तथा चापाकलों के पास सोक पिट निर्माण को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि भूजल स्तर बना रहे और पानी की समस्या कम हो सके।

सोलर प्लांट से बढ़ेगी ग्रामीण आय

मुख्यमंत्री ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ खाली जमीन पर सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे बिजली उत्पादन होगा, जिसे सरकार खरीदेगी और ग्रामीणों की आय बढ़ेगी। साथ ही, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।

पंचायत स्तर पर सेवाओं का विस्तार

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आधार (UID) से जुड़ी सेवाओं सहित कई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को अपने गांव में ही सेवाएं मिल सकें। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को मजबूत किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों से अपील

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से झारखंड के गांव तेजी से विकास की ओर बढ़ेंगे।

इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *