Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा के मद्देनजर मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लग गए हैं।बरकट्ठा के कलाकार ने बेलकपी,बरकट्ठा धर्मशाला, बाजार रोड ,चौथा स्कूल में डेरा जमा लिए हैं। मूर्तिकार मिट्टी की प्रतिमाओं में जान फूंक रहे हैं। इस बार 3 फरवरी 2025 सोमवार को मां सरस्वती की पूजा प्रखंड क्षेत्र में की जाएगी। पूजा कमेटी के सदस्य जहां पंडाल बनाने में जुट गए हैं वहीं मूर्तिकार भी मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। बरकट्ठा के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय समेत वरवां, सलैया, बेडोकला, गैडा, शिलाड़ीह, गोरहर, बेलकपी, चेचकपी,…
Author: admin
Patratu : पीवीयूएन टाउनशिप, पटरातू में स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा बसंत मेला 2025 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में गौतम देब (आरईडी हाइड्रो/ ईडी पीएम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि बिपाशा देब, संयुक्त महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य एवं नॉर्थ कर्णपुरा लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। पीवीयूएन के सीईओ आर.के. सिंह और रीता सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मेले का शुभारंभ गौतम देब ने केक काटने की रस्म से किया, जिससे समारोह में एक मधुर और आनंदमयी शुरुआत हुई। इस वर्ष मेले…
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। तीन दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता की शुरुआत 6 फरवरी को होगा और समापन 8 फरवरी को निर्धारित है। विश्वविद्यालय मुख्यालय के विनोदिनी पार्क में तीन तथा विश्वविद्यालय के स्टेडियम मैदान में दो उच्च स्तरीय कोर्ट बनाए गए हैं, जहां खो-खो के मैच खेले जाएंगे। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार ने शनिवार को विश्वविद्यालय के सभागार में आर्यभट्ट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा,…
Prayagraj : महाकुंभ 2025 श्रृद्धालुओं के उत्साह के मामले में नित नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं देशभर के उद्योगपति भी कुंभ मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं की सेवा में लगे हैं। ऐसा ही काम देश के अग्रणी उद्योगपति गौतम अदाणी 101 साल पुराने संगठन के साथ मिल कर कर रहे हैं। गीता प्रेस और अदाणी समहू मिल कर श्रृद्धालुओं को मुफ्त में आरती संग्रह उपहार स्वरूप दे रहे हैं। इस आरती संग्रह का वितरण महाकुंभ मेला क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर वैन और स्टॉल लगाकर किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में 10 मोबाइल वैन आरती संग्रह वितरण के…
Ranchi : एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025 का क्षेत्रीय दौर 1 फरवरी को रांची में हुआ। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग लोगों की उत्साही भागीदारी देखी गई। झारखंड के प्रमुख इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों से 80 टीमें। विजेताओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ₹30,000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः ₹20,000 और ₹10,000 मिले। इसके अलावा, चौथे से छठे स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को ₹4,000 के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) और आरईडी (कोल माइनिंग)…
New Delhi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें 50,65,345 करोड़ रुपये के व्यय की परिकल्पना की गई है। संसद में पेश बजट दस्तावेज के मुताबिक यह राशि चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 7.4 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए व्यय (संशोधित अनुमान) 47.16 लाख करोड़ रुपये है। सीतारमण का ये रिकॉर्ड लगातार 8वां बजट है। केंद्रीय बजट 2025-26 के मुताबिक सरकार का कुल खर्च 50.65 लाख करोड़ रुपये है, इसमें से 12.76 लाख करोड़ रुपये सरकार सिर्फ ब्याज के भुगतान में खर्च करेगी। यह 9 विभागों के…
Noida : जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के ऑपरेशन प्रमुख अमित रंजन ने का कि बजट में देश के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने का रोडमैप है। गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के साथ मध्यमवर्ग को राहत देने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट करता हूं। आज के इस बजट के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने में हर वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। आज के इस बजट…
Hazaribag : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संकाय के अध्यक्ष सह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक को बेस्ट इंडियन गोल्डन पर्सनेलिटीज अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार उन्हें एक उत्कृष्ट क्रिमिनोलॉजिस्ट के रूप में दिया गया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली स्थित फ्रेंडशिप फोरम के द्वारा दिया गया है। ज्ञात हो कि फ्रेंडशिप फोरम पिछले 25 वर्षों से ऐसे लोगों को सम्मानित करते आ रही है जिन्होंने किसी खास क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है जो अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बने हैं। डॉ सादिक रज्जाक एक ख्याति प्राप्त शिक्षक है। शोध के…
Barkatha : पुलिस ने बरकट्ठा थाना कांड़ संख्या 136/19 दिनांक 04/08/2019 एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त अनिष पिता हाजी यूसुफ, आरिफ पिता नसीम और नूर मोहम्मद पिता ताज मोहम्मद ग्राम कोतना थाना बड़ौत जिला बागपत यूपी के घर इस्तेहार का तामिला कराया गया। पु अ देवदत्त कुमार सिंह के मुताबिक माननीय न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायालय हजारीबाग द्वारा धारा 82 द. प्र. सं. के तहत इस्तेहार निर्गत किया गया था। न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्तों के घर इस्तेहार का तामिला कराया गया।
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवालय कोनहारा खुर्द मे कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय फसल सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसमे मुख्य रूप से हजारीबाग कृषि विभाग से कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी डॉ विना कुमारी टुडू, मुखिया प्रतिनिधि बिरेंद्र शर्मा,पौधा संरक्षण निरीक्षक विजय कुमार साहु, बीटीएम चिंता हरण पाठक, कीट विशेषज्ञ कमलेश कुमार, पौधा संरक्षण प्रभारी कुंदन कुमार, एग्री पोडूसर हीरालाल प्रसाद,मास्टर ट्रेनर साहेबराम सोरेन व सुंदर दास ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस निमित पंचायत के किसानों को…

