Mahakumbh : – क्या है महाप्रसाद के स्वादिष्ट होने का राज़? – स्वाद के साथ सेहत को कैसे रखता है दुरुस्त? – बर्बादी रोकने का भी है पूरा इंतजाम – पूरी प्लानिंग से होता है महाप्रसाद का निर्माण मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान के लिए देश औऱ दुनिया से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रयागराज में उमड़ रही है। करोड़ों लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं, भीड़ और आवागमन को लेकर लोग चिंता में हैं लेकिन खानपान को लेकर लोगों में किसी तरह की चिंता नहीं है। इसका कारण है कुंभ मेला क्षेत्र में उपलब्ध महाप्रसाद। अदाणी और इस्कॉन…
Author: admin
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा रांची में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कक्षा 11 वीं के भैया बहनों ने कक्षा 12वीं के भैया बहनों को विदाई दी। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सत्यकाम प्रियदर्शी, प्रभारी निदेशक सह वरिष्ठ संकाय सदस्य, झारखंड न्यायिक अकादमी, रांची एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष कुमार संस्थापक ‘बैक टू विलेज’ उपस्थित थे। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य आगंतुकों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार ने कराया। कार्यक्रम की भूमिका लाल अशोक नाथ शाहदेव,…
Lucknow : प्रयागराज महाकुंभ हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी शिद्दत से राहत कार्य में जुटी हुई है। स्थिति लगभग पूरी तरीके से नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात करके और पूरी घटना की जानकारी ली है। केंद्र सरकार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। मुख्यमंत्री मेला क्षेत्र के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। उन्हें दिशा निर्देश दे रहे हैं। पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Mahakumbhnagar : मंगलवार की रात को संगम नगरी से अमंगल समाचार सामने आया। महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के स्नान के लिये भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि संगम तट पर भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार हादसे में 25 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घायल होने की भी सूचना है। मेला प्रशासन ने अभी मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। घायलों का इलाज महाकुम्भ नगर के केंद्रीय अस्पताल में जारी है। महाकुम्भ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस…
Prayagraj : रामानंद सागर के सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले एक्टर और सांसद अरुण गोविल महाकुंभ मेला में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे। यहां वह पवित्र संगम में स्नान करने पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें। स्नान के अलावा वह मेला क्षेत्र में स्थित सेक्टर 19 स्थित इस्कॉन पंडाल भी पहुंचे। अरुण गोविल ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण किया। जमकर की अदाणी ग्रुप की…
Rae Bareli : महाकुम्भ में गंगा स्नान के लिए जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए हैं। हादसा मंगलवार सुबह हुआ,जब श्रद्धालुओं की कार को सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज में एक रेस्टोरेंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके…
Bedo : बेड़ो लोहरदगा मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के दिघिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह लगभग पौने नौ बजे एक सवारी ऑटो के असंतुलित होकर पलटने से ऑटो पर सवार राजकीय कृत मध्य विद्यालय तुको की पांच छत्राएं व एक छात्र जिनमें तीन सगी बहन और दो सगी बहन व एक भाई घायल हो गए। घायलों में 13 वर्षीय कक्षा सात की तमन्ना परवीन पिता इजहार अंसारी 14 वर्षीय कक्षा आठ तराना परवीन पिता इजहार अंसारी 11 वर्षीय कक्षा छह की तजुन्नम परवीन पिता इजहार अंसारी 12 वर्षीय कक्षा सात की नेहा परवीन पिता गुलजार अंसारी 12 वर्षीय…
Mahakumbh Nagar : महाकुम्भ के द्वितीय अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए उमड़ने वाली करोड़ों की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके लिए सोमवार को जिलाधिकारी प्रयागराज ने आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी ने कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय एवं समस्त बोर्ड से मान्यता , सहायता प्राप्त, अंग्रेजी , हिन्दी माध्यम के विद्यालयो में 28, 29 एवं 30 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। इस आदेश का कठोरता से पालन कराने का आदेश किया गया…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डॉ एस सी दुबे ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ यह इनका शिष्टाचार भेंट थी। बताया जा रहा है कि इस मौके पर कुलपति डॉ एस सी दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बीएयू मैदान में आगामी 8 फरवरी 2025 से आयोजित होने वाले 3 दिवसीय किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आमंत्रित दिया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के शैक्षणिक सहित अन्य महत्त्वपूर्ण गतिविधियों…
Barhi : थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीचुंवा पंचायत के छोटकी चलंगा की रहने वाली किरण देवी उम्र 21 वर्ष पति चरकू सिंह की मौत रामकृष्ण चैरिटेबल नर्सिंग होम करियातपुर में डिलीवरी के दौरान हो गई। यह घटना रविवार शाम की है, जब महिला को शाम 4 बजे डिलीवरी के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि मात्र एक घंटे बाद इलाज में लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने नर्सिंग होम प्रबंधक भुनेश्वर साव और झुमरीतिलैया के चिकित्सक डॉ मुन्ना कुमार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने…

