Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में सोमवार को सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य ललन कुमार ने पूजन आरती कर मां सरस्वती आशीर्वाद लिया। इस पूजन उत्सव पर शिशु विकास मंदिर समिति के सदस्य, आचार्य गण, भैया-बहनों ने पूरे मनोभाव एवं निष्ठा के साथ मां सरस्वती की वंदना एवं आराधना की। तत्पश्चात पुष्पांजलि एवं मां सरस्वती की आरती की गई। नन्हे बच्चों का अक्षरांभ कराया गया तथा सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कक्षा 6 के भैया द्वारा भारत माता मंदिर की विद्यालय में न्यू रखी गई।…
Author: admin
Bihar : पटना जिले से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17 साल के बेटे ने सुसाइड कर लिया है। आयान उनकी इकलौत बेटा था, जिसका शव MLC आवास में फंदे से लटका मिला है। सुसाइड की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटनाक्रम की खबर फैलते ही कांग्रेस नेता शकील अहमद के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि आदिवासी समुदाय के पूर्वजों की तपस्या, त्याग और बलिदान का परिणाम है कि आदिवासियों को आज एक अलग पहचान मिल रही है। हम उन शहीदों को सम्मान एवं नमन करते हैं, जिनकी बदौलत देश के विभिन्न मंचों पर अपनी आवाज बुलंद करने की हम सभी को ताकत मिली है। हमें आदिवासी होने का फक्र है। हमें अपने शहीदों और आंदोलनकारियों पर गर्व है। वे रविवार को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1837 में हुए विद्रोह के महानायकों की याद एवं सम्मान में पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो प्रखंड स्थित सेरेंगसिया में आयोजित शहीद…
Ranchi : झारखंड में चार और पांच फरवरी को बादल छाये रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार चार और पांच फरवरी काे राज्य के उत्तरी और मध्यवती जिलों रांची, बाेकाराे, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ तथा उत्तरी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरडीह, गाेडडा , जामताडा, पाकुड़, तथा साहेबगंज में आंशिक बादल छाए रहेंगे। यह जानकारी माैसम विभाग ने दी है। फिलहाल तापमान में काेई विशेष बदलाव नहीं हाेगा। हालांकि लाेगाें काे अभी शाम सुबह में ठंड का एहसास हाेगा। माैसम विभाग ने लाेगाें काे ठंड से बचने की सलाह दी है। रांची माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के बंडासिंगा में रविवार दोपहर 3:00 बजे झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय डोर टू डोर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के तहत बंडासिंगा के सभी ग्राम वासियों को घर-घर जाकर उनके अधिकारों और कानून की जानकारी पीएलबी नवीन पांडेय के द्वारा दिया गया। बताया गया कि गांव में कई ऐसे लोग हैं जिनको जानकारी के अभाव के कारण लोग नियम कानून नहीं जान पाते हैं जिस कारण उनके साथ काफी दोहन होता है इसलिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा खुर्द पंचायत सचिवालय मे कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा चलाए जा रहे फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का समापन दीप प्रज्वलित कर किया गया,जिसमें अधिकारियों और अतिथियों की उपस्थिति रही। इस प्रशिक्षण के दौरान किसानों को यांत्रिक विधि से फसलों में कीट नियंत्रण,पीला या नीला चिपचिपा फंदा,फ्रूट फ्लाई ट्रैप और खेतों में तैयार नीमास्त्र का छिड़काव जैसी तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान किसानों को यह भी बताया गया कि कीटनाशकों का प्रयोग कम करके जैविक कृषि को बढ़ावा दिया…
Khunti : केंद्रीय बजट का सीधा लाभ झारखंड को मिलेगा। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हजारों करोड़ की सौगात राज्य को मिलेगी। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पतुल नाथ शाहदेव ने रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि देश भर के सभी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भारत नेट परियोजना के तहत ब्रॉड बैंड से जोड़े जाने का प्रावधान बजट में है। इससे झारखंड के 30 हजार स्कूलों और हजारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पीएम धन-धान्य परियोजना से देश भर के 100…
Dumka : झामुमाे के 46 वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर एसपी कॉलेज मैदान से रविवार काे रैली निकली। रैली राजमहल सांसद विजय हांसदा एवं स्थानीय विधायक बसंत सोरेन के संयुक्त नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान के लिए रवाना हुए। रैली शिवपहाड़ होते हुए पोखरा चौक पहुंची। जहां संताल हूल के महानायक सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद रैली टिन बाजार, नीचे बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक, तिलका माझी चौक के रास्ते मे पड़ने वाले महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी मैदान पहुंच सभा मे तब्दील हो गई। स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने…
Ranchi : विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल एचईसी की ओर से 4 से 14 फरवरी तक मरीजों के लिए निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में लोग कैंसर से संबंधित बीमारियों की जानकारी ले सकेंगे। इसमें पारस हॉस्पिटल एचईसी के अन्कोलॉजी विभाग के डॉ. गुंजेश कुमार सिंह और डॉ. मदन गुप्ता समेत अन्य कैंसर विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श देंगे। साथ ही डॉक्टरों के अनुशंसा पर सभी जांचों पर 50 प्रतिशत की भी छूट दी जाएगी। पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल कैंसर पीड़ितों के…
आहवा। डांग जिले के सापुतारा घाटी में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। नासिक की ओर से आ रही बस डांग-आहवा जिले के सापुतारा से ढाई किलोमीटर दूर मालेगाम फॉरेस्ट गेस्टहाउस के सामने 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में मध्यप्रदेश के 48 तीर्थयात्री सवार थे जो विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार सापुतारा के समीप निजी बस 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 महिला और 3 पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों में रतनलाल जाटव…

