Latehar : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची -डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर स्थित सेन्हा गांव के पास मंगलवार को दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में ट्रक चालक रानू उरांव (40) तथा दूसरे ट्रक के खलासी अंकुल कुमार (30)की मौत हो गई। मृतक रानू उरांव लातेहार थाना के धनकारा गांव का रहने वाला था । जबकि अंकुल कुमार कनौज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से सीमेंट लेकर एक ट्रक लातेहार की ओर आ रही थी। जबकि दूसरी ट्रक दिल्ली सेओडिशा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर…
Author: admin
Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मुख्यालय परिसर में सुप्रसिद्ध टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पहली बार कैंपस भर्ती अभियान आगामी 12 फरवरी को आयोजित करने जा रहा है। यह भर्ती अभियान गैर तकनीकी स्नातकों के लिए आयोजित की जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने कहा की विश्वविद्यालय की यह कोशिश है कि हमारे विद्यार्थियों का प्लेसमेंट बड़े-बड़े संस्थानों में हो। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार टीसीएस जैसे कंपनी का आगमन होने जा रहा है। यह विश्वविद्यालय के लिए एक अत्यंत गौरव का विषय है। कुलपति ने बताया कि यह…
Barkatha : भारत जकात मांझी परगना महल बरकट्ठा के सदस्यों ने माननीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।इस निमित लोगों ने प्रखंड क्षेत्र के गोरहर पंचायत अंतर्गत ग्राम कसियाटांड़ में अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का निर्माण कराने की मांग की है। वहीं लोगों ने बताया कि इसके लिए परती जमीन भी उपलब्ध है। वहीं शिक्षा मंत्री ने उपस्थित लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर जल्द ही विचार किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष रामजी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू ,समाजसेवी सुनील मुर्मू, महेंद्र मुर्मू ,रामू मरांडी, शिवलाल मुर्मू…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां शारदे की पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न पूजा पंडाल में मां सरस्वती की भक्तिमय गीतों से आसपास का क्षेत्र गूंजयमान हो गया। वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थानों समेत अन्य स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्हाबाद, मध्य विद्यालय बरकट्ठा, डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपांचो, पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज कपका, मानसरोवर पब्लिक स्कूल घंघरी, यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल सलैया, मनःस्थली विद्यापीठ परबत्ता, कन्या पल्स टू उच्च विद्यालय बेलकपी, जन…
Hazaribagh : बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के मुख्य कैंपस सभागार में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सोमवार को सरस्वती पूजा मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में आकर्षक साज-सज्जा की गई। साथ ही मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गई। बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में शामिल हुए और विद्या की देवी मां शारदे की अराधना की। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिक्षा, संगीत और कला की देवी…
Ramgarh : झारखंड के न्यूज़ 11 न्यूज़ चैनल के मालिक और संपादक रामगढ़ के व्यापारी का भयादोहन कर रहे थे। यह आरोप लगाते हुए कोयला व्यवसायी मनोज अग्रवाल की पत्नी मीतू अग्रवाल ने वेस्ट बोकारो ओपी में न्यूज़ चैनल के मालिक और संपादक के खिलाफ प्राथमिकी 33/25 दर्ज कराई है। उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि उनके पति मनोज अग्रवाल ग्राम लइयो में प्लांट स्थापित किए हुए हैं। वर्तमान में हाई कोर्ट से 5000 टन कोयला रिलीज होने के बाद उसका उठाओ जारी है। न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी और संपादक अनुप कुमार के द्वारा उनके खिलाफ 29 जनवरी…
Dumka : मुख्यमंत्री सोरेन से सोमवार को दुमका स्थित खिजुरिया आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यह अबुआ सरकार है। आप सभी के आशीर्वाद से राज्य में एक बार पुनः मजबूत सरकार का गठन हुआ है। आपकी समस्याओं का निराकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के विगत कार्यकाल में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत…
Ranchi : विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल एचईसी के अन्कोलॉजी विभाग के डॉ. गुंजेश कुमार सिंह ने कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हमें कैंसर से डरना नहीं बल्कि लड़ना है। भारत में सबसे अधिक ब्रेस्ट कैंसर, फेफड़े का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर और पेट का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। हमारे गलत लाइफस्टाइल, खानपान, स्मोकिंग, ड्रिंकिंग, प्रदूषण, पेस्टिसाइड केमिकल से संक्रमित भोजन का सेवन कैंसर के प्रमुख कारण है। बेशक कैंसर एक खतरनाक बीमारी है लेकिन जीवन शैली में बदलाव और कैंसर बढ़ाने वाले रिस्क फैक्टर को दूर…
Ranchi : कटहल मोड़ स्थित ईस्टर्न कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हेल्थ स्टडीज मे सोमवर को सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया l वहाँ पर उपस्थित सभी G. N. M नर्सिंग की छात्र एवं छात्राओं ने शांति पूर्वक पूजा-अर्चना किया एवं मॉ शारदे से अपने सफल तथा मंगल जीवन की कामनाएं की।| पूजा के दौरान नीलम कुमारी, नितेश ठाकुर, राकेश कुमार, सेजल कुमारी, धीरज कुमार , लाडली कुमारी, अमृता कुमारी तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Patratu : स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा आयोजित तीन महीने की ब्यूटीशियन कार्यशाला का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यशाला में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से 4 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के बाद कार्यक्षेत्र में कदम रखा और अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करना था। समापन समारोह के अवसर पर स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष, रीता सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस…

