Author: admin

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह निवासी मोतीलाल प्रजापति के बड़े पुत्र सागर कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता पाई है ।विदित हो कि परीक्षा परिणाम विगत 26 दिसंबर को प्रकाशित हुआ था। जिसके बाद 31 जनवरी अर्थात शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार गिरी ने शॉल ओढ़ाकर सागर का स्वागत किया।उन्होने कहा कि यह काफी खुशी की बात है कि हमारे गांव से एक होनहार बच्चे ने चार्टर अकाउंटेंट की परीक्षा मैं अंतिम रूप से सफलता पाई है, जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। मैं उनके माता-पिता को बधाई देता हूं। वहीं सागर कुमार ने…

Read More

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में शुक्रवार को विद्यालय के आचार्य सरिता कुमारी तथा कार्यालय प्रमुख रंजीत कुमार सिंह का विदाई समारोह (सेवानिवृत) का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष शक्तिनाथ लाल दास ने उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की शुभ कामना की। विद्यालय के सह मंत्री डा. धनेश्वर महतो ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष एस वेंकट रमण ने उन्हें समिति द्वारा प्रदत राशि प्रदान किया ।…

Read More

Godda : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने आस-पास के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मोतिया हाई स्कूल, बक्सरा हाई स्कूल, महिला आईटीआई, गुम्मा हाई स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा। अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम द्वारा आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं को कम करने में योगदान देना था। स्थानीय लोगों और छात्रों ने अदाणी पावर इस पहल की सराहना की और…

Read More

Surendranagar : सुरेन्द्रनगर जिले के चोटिला-राजकोट हाइवे पर गुरुवार देर रात राज्य सरकार के कृषि मंत्री राघवजी पटेल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में मंत्री पटेल सुरक्षित बच गए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री राघवजी पटेल सरकारी कार से गांधीनगर से जामनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला चोटिला-राजकोट हाइवे से गुजर रहा था तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसी तरह की जानहानि की खबर नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि टक्कर के बाद ट्रैफिक जाम हो गया था। मौके पर…

Read More

Washington : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और हेलिकॉप्टर में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर टूट कर एक नदी में गिर गए। अब इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए वॉशिंगटन के फायर चीफ ने बताया कि इस हादसे में सभी 67 लोगों की मौत हो गई है। वॉशिंगटन डीसी के फायर चीफ का कहना है कि विमान और हेलिकॉप्टर की टक्कर में कोई जिंदा नहीं बचा है। वाशिंगटन डी सी फायर एंड EMS के चीफ जॉन डोनली ने कहा कि…

Read More

Hazaribagh : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग नगर इकाई की ओर से संत कोलम्बा महाविद्यालय में नगर खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें वॉलीबॉल, दौड़(100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर,1600 मीटर) सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इससे पूर्व रिबन काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से संत कोलम्बा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बिमल रेवन, डॉ राजकुमार चौबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह, पूर्व विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रितेश यादव, जिला संयोजक बाबूलाल मेहता व नगर मंत्री यशवंत कुमार उपस्थित रहे। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह कार्यक्रम युवाओं के…

Read More

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के द्वारा संबंध बीएड महाविद्यालय के प्राचार्यों की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने की। अपराह्न 12:15 से आहूत बैठक मुख्य रूप से नैक प्रत्यायन के विषय पर आयोजित की गई थी। कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार ने सभी महाविद्यालय के प्राचार्यों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए नैक प्रत्यायन से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैक प्रत्यायन को बहुत कठिन नहीं समझा जाय। आवश्यकता है सभी प्रपत्रो को इकट्ठा कर व्यवस्थित रखने की। उन्होने आगे बताया कि…

Read More

Ranchi : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को पूरा राष्ट्र उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी में बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी मायने रखता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार एवं आदर्श से हमें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनके विचारों से देशवासियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बीच ऐसे…

Read More

Giridih : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव से पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गुरुवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपितों में अदालत अंसारी, समीर अंसारी और शमशुद अंसारी शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फुरसोडीह में कुछ शातिर अपराधी फोन के माध्यम से ठगी कर रहे है। सूचना के बाद साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।…

Read More

Ranchi : पारस हॉस्टिपल एचइसी के सीनियर कंसलटेंट फिजिशियन डॉ राकेश लाल ने कहा कि हाइपोथायरायडिज्म एक हार्मोनल समस्या है। इसे अंडरएक्टिव थायरॉयड भी कहते हैं। यह तब होता है जब थायरॉयड ग्रंथि, शरीर की जरूरतों के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में थायरॉइड हार्मोन नहीं बना पाती। यह हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को नियंत्रित करने में मदद करता है। थायरॉयड ग्रंथि गर्दन के सामने स्थित होती है और शरीर के विभिन्न अंगों के सही ढंग से काम करने के लिए महत्वपूर्ण है। थकान लगना, वजन बढ़ना, त्वचा में सूखापन आना, ठंड सहने में कठिनाई आना, बालों का झड़ना, डिप्रेशन, मांसपेशियों…

Read More