Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, (रिम्स) रांची के पुनर्विकास एवं विस्तार से संबंधित प्रस्तावित कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिम्स का एक बेहतर मास्टर री-डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करें। रिम्स के नए री-डेवलपमेंट मास्टर प्लान में भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए सभी चीजें सुसज्जित…
Author: admin
Dhanbad : धनबाद में बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में सोमवार सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बीसीसीएल के स्थापना डिपार्टमेंट में कार्यरत क्लर्क प्रणय सरकार को सात हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि क्लर्क प्रणय सरकार एक कर्मचारी से भविष्य निधि (पीएफ) की राशि ट्रांसफर करने के एवज में 14 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वहीं, उक्त कर्मी ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। मामले के सत्यापन के बाद आज सीबीआई की टीम ने घूस की पहली किस्त सात हजार रुपये लेते क्लर्क प्रणय सरकार…
Ichak : एनएच-33 इचाक मोड़ में स्थित न्यू प्लस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के माध्यम से स्थानीय निवासियों का भरोसा जीता है। यह हॉस्पिटल न केवल मरीजों के इलाज में अग्रणी है, बल्कि मेडिकल क्षेत्र में युवाओं के करियर निर्माण के लिए भी एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। उक्त बातें हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ जयसूर्या कुमार व निदेशक कैलाश प्रसाद मेहता ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कही। उन्होंने हॉस्पिटल में मरीजों से लेकर युवाओं तक को दी जाने वाली स्वास्थ्य के साथ साथ शिक्षा…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के भारत जकात मांझ़ी परगना महल के अध्यक्ष राम जी बेसरा सचिव मनोज मुर्मू के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 3:00 बजे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर बरकट्ठा स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था को लेकर जानकारी दिया,साथ ही साथ टाटीझरिया निवासी श्यामसुंदर दास का एक्सीडेंट में दोनों पैर टूट जाने को लेकर रिम्स में इलाज चल रहा है जिसमें समुचित इलाज नहीं हो अपने को लेकर बतलाया गया मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष रामजी बेसरा प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू प्रखंड कोष अध्यक्ष सुनील मुर्मू समाज सेवी परमेश्वर हंसदा के अलावे कई लोग मौजूद थे।
Barkatha : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रेणु देवी, सीओ सह प्रभारी बीडीओ श्रवण कुमार झा, बीईईओ किशोर कुमार, केदार साव ने संयुक्त रूप से सामान्य कोटि के 68 छात्र-छात्राओं के बीच उन्नति का पहिया साइकिल का वितरण किया। आठवीं कक्षा के सामान्य कोटि के 38 छात्र और 30 छात्राओं को साइकिल मिला। इस मौके पर श्रवण कुमार झा ने छात्र छात्राओं से कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर है और बच्चों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। जिसका लाभ लेते हुए शिक्षा के प्रति गंभीर रहें।
महाकुंभ 2025 : दुनिया के जाने माने उद्योगति गौतम अदाणी मंगलवार को महाकुंभ में पुण्य के भागी बनेंगे. वह महाकुंभ 2025 के मौके पर प्रयागराज की यात्रा कर रहे हैं. अपनी यात्रा के दौरान वह इस्कॉन पंडाल में भंडारा सेवा करेंगे. इसके साथ-साथ त्रिवेणी में पूजा-अर्चना के बाद अतिप्रसिद्ध बड़े हनुमान जी के दर्शन करेंगे. अदाणी समूह इस वर्ष इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ आने वाले शृद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है. इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी समूह प्रतिदिन 1 लाख श्रृद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण कर रहा है. इसके अतिरिक्त गीता प्रेस के साथ मिलजुल…
Bokaro : इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) का आयोजन इस वर्ष 22 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। बोकारो जिले में इसके लिए दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2069 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहला सेंटर चास में नवाडीह मूर्तिटांड़ स्थित आरआर टेक्नोलॉजी और दूसरा चिकसिया (चास) में डॉ. एस. राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर को बनाया गया है। सोमवार को इस आशय की जानकारी देते हुए एनटीए के…
Hazaribagh : आईसेक्ट इंटर कॉलेज के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के 55 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए रविवार को बोधगया पहुंचे, जहां महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष, थाई मठ, बुद्ध की ऊंची प्रतिमा, जापानी मंदिर व आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम सहित अन्य का भ्रमण किया। महाविद्यालय के उपप्राचार्य अर्जुन राणा ने कहा कि भगवान बुद्ध के ज्ञान स्थल बोधगया में बच्चे कई ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर ज्ञान अर्जित किये। शैक्षणिक भ्रमण को महत्वपूर्ण बताते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि दरअसल पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों को जिन विषयों की जानकारी दी जाती है, शैक्षणिक भ्रमण…
Hazaribagh : गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने बड़कागांव प्रखंड में लोगों की भागीदारी के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, पारा मिलिट्री और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, परियोजना प्रभावित परिवार के परिजनों और कंपनी के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के साथ सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं को बढ़ावा देने की शपथ ली। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक अनिल सिंह ने सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बड़कागांव में बढ़ती…
Siliguri : शहर के एक निजी होटल में ग्रोव कंसल्टेंसी एवम दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में स्थित देश की जानी मानी संस्था जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संयुक्त रूप से सिलीगुड़ी एवम आसपास के शिक्षाविदों के सम्मान में गुरु सम्मान 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में में लगभग 100 शिक्षकों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के सम्मान में सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप हेड आउटरीच पंकज कुमार एवं ग्रोव कंसल्टेंसी सिलीगुड़ी के निदेशक राजीव कुमार, राहुल कुमार एवं विकास कुमार के द्वारा समस्त शिक्षकों का स्वागत किया गया तत्पश्चात दीप…

