Author: admin

Vadodara : गुजरात के वडोदरा में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस आशय का ई-मेल भायली क्षेत्र में स्थित नवरचना स्कूल के प्रिसिंपल को सुबह लगभग चार बजे प्राप्त हुआ। नवरचना के तीन स्कूल वडोदरा में है। इसके बाद पुलिस ने भायली के स्कूल और समा क्षेत्र के दोनों स्कूलों में बम स्क्वॉड के साथ चेकिंग शुरू की। स्कूल बस समेत वाहनों की भी जांच की गई। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नवरचना इंटरनेशनल स्कूल, समा इंटरनेशनल स्कूल और नवरचना विद्यानी विद्यालय में जांच की जा रही है। प्रिसिंपल ने ई-मेल चेक करने के बाद…

Read More

London : कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा है कि ब्रिटेन में भारतीय अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रदर्शन पर बाधा डालने वाले ‘आतंकवादी’ हैं। उन्होंने गृह सचिव यवेटे कूपर से दखल देने का आग्रह किया है। ब्लैकमैन ने हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटेन की संसद के निचले सदन) में कहा कि दर्शकों को शांति और सद्भाव के साथ फिल्म देखने के लिए कारगर उपाय किए जाएं। लंदन के समाचार पत्र ‘द हेराल्ड’ ने स्थानीय ‘पीए न्यूज एजेंसी’ की रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए यह जानकारी दी। ‘द हेराल्ड’ की खबर के अनुसार, हैरो ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने रांची के नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसी विभूति एवं पराक्रमी पैदा हुए, जिन्होंने इस देश की आजादी की लड़ाई को नई ताकत दी थी। झारखंड, बिहार, बंगाल तथा ओडिशा से नेताजी का खासा रिश्ता रहा है। यहां के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से उनकी कई यादें जुड़ी…

Read More

Palamu : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दियाA इस हमले में कई अधिकारी और पत्रकार घायल हो गएA दरअसल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक टीम पांकी बराज का निरीक्षण करने पहुंची थीA टीम में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थेA

Read More

Hazaribagh : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने गुरुवार को हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र स्थित सिरसी गांव में छापेमारी की। टीम ने गांव के राजू प्रसाद कुशवाहा के घर पर कार्रवाई करते हुए कई अहम दस्तावेज जब्त किए। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है। इस छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने कई पहलुओं की गहन जांच की। बताया जा रहा है कि यह टीम पटना से विशेष रूप से सिरसी गांव पहुंची थी। सीबीआई के अधिकारियों ने राजू प्रसाद कुशवाहा के घर की तलाशी लेकर कई दस्तावेज अपने साथ ले लिए।…

Read More

Latehar: जिले के बरवाडीह अंचल में पदस्थापित अंचल निरीक्षक सुरेश राम को एसीबी की टीम ने गुरुवार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । सुरेश राम एक महिला से जमीन के मोटेशन के लिए रिश्वत ले रहे थे। इसी मामले में सुरेश राम को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बरवाडीह की एक महिला ने एसीबी पलामू की टीम से शिकायत की थी कि उन्होंने 30 डिसमिल जमीन खरीदी थी । इस जमीन के मोटेशन के लिए अंचल निरीक्षक सुरेश राम के द्वारा उनसे एक लाख…

Read More

महाकुंभ: महाकुंभ के भव्य आयोजन में जब श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे थे, तब सेक्टर 19 स्थित इस्कॉन पंडाल में 21 जनवरी 2024 को एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। इस्कॉन के विशाल रसोईघर में हाथों से मटर की फलियां छीलती डॉ. प्रीति अदाणी अपनी बहू और नन्ही पोती के साथ बैठी थीं। सबका मनमोह गई सास-बहू की जोड़ी इस्कॉन रसोई में सेवा करने वाली महिलाओं की टोली जुटी हुई थी—कोई सब्जी छील रहा था तो कोई हल्के हंसी-मजाक के बीच सेवा में जुटा हुआ था। इस बीच डॉ. प्रीति अदाणी ओर उनकी बहू परिधि अदाणी उनके बीच…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के मासीपीड़ी और बंडासिंघा गांव के बीच स्थित बरसोती नदी पर बुधवार को पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने विधिवत नारियल फोड़ कर किया। पुल निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करीब 3करोड़ 35 लाख की लागत से की जाएगी। यह निर्माण कार्य जागृति ज्योति कंट्रक्शन करेगी। शिलान्यास के दौरान विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि पुल निर्माण हो जाने से दर्जनों गांव के लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी। ग्रामीणों का विगत कई वर्षों से मांग था जो अब जल्द ही पुरा होगा। शिलान्यास के मौके पर मंडल…

Read More

Bokaro : जिले के बेरमो में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के सथ नक्सलियों की बुधवार (22 जनवरी 2025) को मुठभेड़ हो गई. इसमें 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है. मुठभेड़ बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट में हुई है. बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट के बंशी एवं जरवा के जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के साथ बुधवार अहले सुबह मुठभेड़ हो गई. समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक महिला एवं…

Read More

महाकुम्भनगर : तीर्थराज प्रयाग की त्रिवेणी संगम पर आध्यात्म का अद्भुत नजारा देखने का मिल रहा है। कुम्भ क्षेत्र में चारों तरफ तीर्थयात्री एवं भक्त आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिसिंचित हो रहे हैं। चहुंओर, संतों की हर शिविर में वगैर शोरगुल के विशिष्ट व विभिन्न प्रकार के अुनष्ठान किए जा रहे हैं। महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर 8 में एक विश्व प्रसिद्ध संत की शिविर में 40 हजार लोटे से जलाभिषेक हो रहा है। यह जलाभिषेक श्री त्रिदंडी स्वामी के शिष्य श्री जियर स्वामी के शिविर में श्री रामानुजाचार्य की सहस्त्राब्दी जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस…

Read More