न्यू पल्स मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिक्षा और रोजगार की गारंटी!

Ichak : एनएच-33 इचाक मोड़ में स्थित न्यू प्लस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के माध्यम से स्थानीय निवासियों का भरोसा जीता है। यह हॉस्पिटल न केवल मरीजों के इलाज में अग्रणी है, बल्कि मेडिकल क्षेत्र में युवाओं के करियर निर्माण

न्यू पल्स मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिक्षा और रोजगार की गारंटी!
Advertisement

Ichak : एनएच-33 इचाक मोड़ में स्थित न्यू प्लस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के माध्यम से स्थानीय निवासियों का भरोसा जीता है। यह हॉस्पिटल न केवल मरीजों के इलाज में अग्रणी है, बल्कि मेडिकल क्षेत्र में युवाओं के करियर निर्माण के लिए भी एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। उक्त बातें हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ जयसूर्या कुमार व निदेशक कैलाश प्रसाद मेहता ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कही। उन्होंने
हॉस्पिटल में मरीजों से लेकर युवाओं तक को दी जाने वाली स्वास्थ्य के साथ साथ शिक्षा और रोजगार के विषय में विस्तार से बताया।

न्यू पल्स मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अपेंडिक्स, हर्निया, बच्चादानी, नॉर्मल या ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी, शिष्ट, बवासीर, हाइड्रोसिल, किडनी स्टोन, पित्त की थैली, परिवार नियोजन जैसे बीमारियों का मुफ्त ऑपरेशन किया जा रहा है। इसके अलावा मरीजों को नर्सिंग, बेड और रोग संबंधी जांच भी निःशुल्क किया जा रहा है। हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधा जैसे आईसीयू, एनआईसीयू, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं एटूजेड टोटल सॉल्यूशन पब्लिक सर्विस के निदेशक अंकित राज भारद्वाज ने हॉस्पिटल में युवाओं के लिए ट्रेनिंग कोर्स, स्कॉलरशिप जॉब प्लेसमेंट और पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था पूरे झारखंड में युवाओं को स्किल डेवलप और जॉब ऑफर कर रही है।

साथ ही कहा कि हमारे यहां कम से कम शुल्क पर डी. फार्मा, बी. फार्मा, डीएमएलटी, ओटी, एक्सरे, ईसीजी, एएनएम, जीएनएम, बीएससी, नर्सिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है और छात्रों को 65 से 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप भी उपलब्ध करायी जा रही है। इसके लिए बीते एक जनवरी से ऑनलाइन नामांकन प्रारंभ है। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत राज भारद्वाज ने बताया कि संस्था द्वारा युवाओं को रिलेशनशिप मैनेजर, सर्वेयर, स्मॉल इंडस्ट्री कंसल्टेंट, इंश्योरेंस इंचार्ज, एडमिशन इंचार्ज, जॉब इंचार्ज, सेल्स ऑफिसर, सेल्स ऑफिसर, सीएससी ऑफिसर के अलावा अन्य क्षेत्रों के अनुभवी युवाओं के लिए रोजगार और प्लेसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *