Author: admin

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल के विस्थापित ग्रामीण अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रबंधन उनकी बातों पर सकारात्मक रवैया नहीं अपना रहा है। यहां विस्थापितों का मुख्य मुद्दा रोजगार है। और अगर उसपर सहमति नहीं बनती है, तो लड़ाई आर पार की होगी। ये बात मंगलवार को पतरातू पीवीयूएनएल के मुख्य द्वार पर विस्थापितों के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने कही। इस अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन में वे शामिल हुए और ग्रामीणों के मुद्दों पर जोरदार आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्लांट…

Read More

Barkatha : प्रखंड मुख्यालय स्थित उतरी पंचायत भवन में मुखिया प्रमिला देवी पंंसस प्रिती गुप्ता ने वृद्ध असहाय के बीच कम्बल वितरण किया। मौके पर 160 लाचार, असहाय और वृद्ध लोगों को ठंड को देखते हुए कम्बल दिया गया। ताकि लोग ठंड से बचें सके। मौके पर पूर्व मुखिया संघ बसंत साव, पंचायत सेवक सुरेश प्रसाद, उपमुखिया उर्मिला देवी, संजय गुप्ता, वार्ड सदस्य अमर गुप्ता, दिपक सोनी, चंचल गुप्ता, बंशी यादव, संतोष रविदास, मुनिया देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिलाडीह मे पंचायत समिति सदस्या ज्योति देवी, समाजसेवी राजकुमार गिरी और एसएमसी अध्यक्ष श्यामलाल पासवान एवं शिक्षकों के उपस्थिति मे कक्षा 1 और 2 के 30 बच्चों के बीच पोशाक, जूता मौज, स्वेटर वितरित सोमवार दोपहर 1:00 बजे किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार गिरी ने कहा कि सरकार के द्वारा यह योजना काफी अच्छा है जो गरीब लोगों को इस ठंड में कपड़ा मिल जाने से ठंड से राहत मिलेगी, साथ ही साथ सभी बच्चों को विद्यालय आने में सुविधा होगी। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा…

Read More

Barkatha : गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के राजेश कुमार ने 10th कैडेट राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैडेट अंडर 33 वर्ग में स्वर्ण पदक ला कर न की सिर्फ अपना बल्कि अपने स्कूल और पूरे जिले का परचम लहराया, और इसी के साथ राजेश का चयन आने वाले 27 से 30 जनवरी में होने वाली 7th राष्ट्रीय स्तरीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कि कोटला विजय भास्कर इंदौर स्टेडियम , हैदराबाद – तेलंगाना में होने वाली है उसमें झारखंड राज्य का अपने वर्ग में नेतृत्व करने के लिए हुआ चयन। स्कूल के ताइक्वांडो प्रशिक्षक मोहम्मद गुलाम हसन ने बताया कि…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी है।बैठक में राज्यकर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने की मंजूरी दी गई है। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत अनुसंधानकर्ता को 25 हजार तक का मोबाईल फोन उपलब्ध कराया जायेगा। इसी प्रकार द नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसस एक्ट के तहत दर्ज वादों को संज्ञान लेने एवं त्वरित निष्पादन के लिए विचारण के लिए चतरा में जिला न्यायाधीश स्तर के एक विशेष न्यायालय के गठन की स्वीकृति दी गई है। यह जानकारी कैबिनेट सचिव…

Read More

Ranchi : भारत सरकार की अग्रणी बैंक, यूको बैंक ने 21 जनवरी 2025 को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 31 दिसम्बर 2024 को समाप्त तिमाही की कारोबारी परिणाम घोषित किए। कुल कारोबार वर्ष-दर-वर्ष 12.28% बढ़कर 4,88,911 करोड़ रुपये हो गया है । जहाँ कुल जमा वृद्धि दर्ज करते हुए 2,80,256 करोड़ रुपये हो गया, वहीं सकल अग्रिम वार्षिक आधार पर 16.44% की वृद्धि दर्ज करते हुए 2,08,655 करोड़ रुपए हो गया । खुदरा ऋण, कृषि ऋण तथा एमएसएमई अग्रिम संविभाग वर्ष-दर-वर्ष 22.01% बढ़कर 1,14,350 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें खुदरा ऋण में 31.01%, कृषि ऋण में 20.04% तथा एमएसएमई अग्रिम में…

Read More

Praygraj Mahakumbh : दुनिया के जानेमाने उद्योगपति गौतम अदाणी मंगलवार को महाकुंभ के पुण्य दर्शन के लिए गौतम अदाणी अपने पूरे परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉक्टर प्रीति अदाणी, चेयरपर्सन अदाणी फाउंडेशन, उनके बेटे करण अदाणी, बहू परिधि अदाणी और उनकी पोतियां भी थीं। उनके साथ जीत अदाणी भी कुंभ में मौजूद रहे। इस मौके पर गौतम अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी के विवाह की तिथि की भी घोषणा की, उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी 7 फरवरी 2025 को होगी। इस्कॉन में किया प्रसाद ग्रहण, बड़े हनुमान जी के किए दर्शन :…

Read More

Patratu : PVUNL ने अपने पतरातू स्थित संयंत्र में कोयला आपूर्ति के लिए पहला लोको परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस अवसर पर PVUNL के CEO, RK सिंह, GM (O&M) देवदीप बोस, GM प्रोजेक्ट अनुपम मुखर्जी और GM (FM और मेंटेनेंस) मनीष खेत्रपाल मौजूद थे। बता दें कि यह एक ऐतिहासिक घटना है, जो पट्रातू परियोजना की प्रगति में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। यह घटना न केवल पतरातू परियोजना के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो कोयला आपूर्ति और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह बदले में…

Read More

Ranchi : शासकीय सेवा में रिटायरमेंट आवश्यक अंग है। जो भी सरकारी सेवा में आता है । उसे एक निश्चित दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है। सेवानिवृत्त सभी होते हैं लेकिन, उनमें से कुछ ही होते है । जो अपने सेवाकाल को ईमानदारी और सेवा भाव से व्यतीत करते हैं। बीईओ सुरेश चौधरी ऐसे ही ईमानदार और सेवाभावी अधिकारी रहे। उक्त बातें बातें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने कहा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उनकी सेवानिवृत्ति पर बीआरसी कर्मियों एवं शिक्षकों की ओर से सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। बताया गया कि प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी…

Read More

Ranchi : मोराबादी चंदवे मुख्य मार्ग के बोड़ेया छठ पूजा घाट के समीप राज्य के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित अजय कुमार मिश्र के वास्तु ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र सह श्री लक्ष्मी पूजा भंडार का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मुखिया संघ झारखंड के अध्यक्ष सह प्रवक्ता जनजाति सुरक्षा मंच सोमा उरांव एवं विश्वकर्मा पाहन ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सोमा उरांव ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से स्थानीय लोगों तथा दूर दराज से आने वाले लोगों को आचार्य अजय कुमार मिश्र के ज्योतिष, वास्तु एवं हस्त रेखा आदि विषय ज्ञान का लाभ मिल सकेगा। वहीं पंडित अजय कुमार…

Read More