BCCL का क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद में बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में सोमवार सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बीसीसीएल के स्थापना डिपार्टमेंट में कार्यरत क्लर्क प्रणय सरकार को सात हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि

Advertisement

Dhanbad : धनबाद में बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में सोमवार सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बीसीसीएल के स्थापना डिपार्टमेंट में कार्यरत क्लर्क प्रणय सरकार को सात हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि क्लर्क प्रणय सरकार एक कर्मचारी से भविष्य निधि (पीएफ) की राशि ट्रांसफर करने के एवज में 14 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वहीं, उक्त कर्मी ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। मामले के सत्यापन के बाद आज सीबीआई की टीम ने घूस की पहली किस्त सात हजार रुपये लेते क्लर्क प्रणय सरकार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *