Giridih : झारखंड पुलिस भाकपा माओवादियों को एनकाउंटर की बजाय सरकार की सरेंडर नीति के तहत मुख्य धारा से जुड़ने का सुझाव दे रही है। इसके तहत शुक्रवार को एएसपी अभियान सुरजीत कुमार और एसडीपीओ सुमित प्रसाद पुलिस जवानों के साथ झारखंड के 10 लाख के इनामी नक्सली और जोनल कमेटी के सदस्य साहब राम मांझी के घर पहुंचे। घर पर साहब राम मांझी के परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान एएसपी और एसडीपीओ ने परिवार के सदस्यों को सुझाव देते हुए कहा कि वो लोग साहब राम मांझी को समझाएं कि अब समाज से नक्सलवाद खत्म हो रहा…
Author: admin
Ranchi : राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरु फॉल में शुक्रवार को नहाते समय डूबने से दो भाईयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक तिरुफॉल पिकनिक मनाने आए हुए थे। इसके बाद सभी पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और निकल नहीं पाए। बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हुई है। तीनों के शवों को स्थानीय गोताखोरों ने पानी से निकाल लिए हैं। मृतकों में दो भाई आशीष कुमार(23) और अंकुर कुमार (26) रांची, हेहल के रहने…
Barkatha : बीते पांच माह पूर्व शिलाडीह पंचायत समिति सदस्य अमृना बीवी के पुत्र व प्रतिनिधि समीम अंसारी के छोटे भाई सद्दाम अंसारी उर्फ गुड्डू को हत्या के आरोप में पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। जिन्हें बुधवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उक्त मामले की जानकारी देते हुए आरोपी के भाई शिलाडीह पंसस प्रतिनिधि समीम अंसारी ने बताया कि पांच माह पूर्व मेरे छोटे भाई सद्दाम अंसारी को हत्या के झूठा मुक़दमा में फंसाकर जेल भेजा गया था , जिसे हाईकोर्ट ने बुधवार को उक्त हत्याकांड मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मेरे भाई…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है तो वहीं बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बसरिया गांव के एक और प्रवासी मजदूर सोनु दास 25 वर्ष पिता कैलाश दास की सड़क दुघर्टना के दौरान गोवा में मौत हो गई। मालूम हो कि मृतक दो महिने पूर्व ही रोजी रोटी की तलाश में गोवा गया था। वहां अन्य मजदूर साथियों के साथ किराए के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। साथ में रहने वाले अन्य मजदूर साथियों ने बताया कि मृतक बुधवार को करीब दस…
Hazaribagh: आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से मशरूम की खेती एवं उत्पादन को लेकर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को विश्वविद्यालय सभागार में हुई। बता दें कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मशरूम के अलग-अलग प्रकार के पहचान की तकनीक और मशरूम की पैदावार को बेहतर बनाने के आवश्यक तत्वों को विस्तार पूर्वक बताया जाएगा। साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आत्मा हजारीबाग के परियोजना निदेशक विल्सन आनंद कुजूर,…
Godda : सड़क सुरक्षा माह के तहत अदाणी पावर द्वारा सिकटिया चौराहे पर सड़क सरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना था इस कार्यक्रम में मोतिया ओपी के थाना प्रभारी महावीर पंडित और उनकी टीम ने सक्रिय भागीदारी की। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट सवारी कर रहे लोगों को रोका गया और उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को चेतावनी देते हुए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया गया। अदाणी पावर प्लांट के अधिकारियों…
Ranchi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय भवन के उद्घाटन के मौके पर दिये गये बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान भारत के खिलाफ है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की लड़ाई केवल आरएसएस और भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ भी बताया है, बेहद चिंताजनक और विभाजनकारी है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता बाहरी शक्तियों, जैसे जॉर्ज…
Patratu: स्वर्णरेखा महिला समिति के सहयोग से गुरुवार, 16 जनवरी 2025 को पीवीयूएनएल टाउनशिप स्थित लिटिल जेम्स स्कूल में तीन महीने के उन्नत सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति की अध्यक्ष रीता सिंह द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 11 प्रतिभागी, जो परियोजना प्रभावित परिवारों (पीटीवी) से हैं, भाग ले रहे हैं। उन्नत सिलाई प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को पेशेवर कौशल प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक सिलाई तकनीकों और व्यावसायिक कौशल का…
Mumbai : फिल्म अभिनेता सैफ अली खान बांद्रा स्थित अपने घर पर घुसे अज्ञात व्यक्ति के चाकू के हमले में घायल हो गए हैं। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि अभिनेता के घर पर घुसे व्यक्ति की पहले उनकी नौकरानी से बहस हुई। इस बीच सैफ पहुंचे और उन्होंने उस व्यक्ति से कारण पूछा तो उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तभानी ने बताया कि सैफ को उनके यहां तड़के साढ़े तीन बजे लाया गया। उनके…
New Delhi : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है, जब तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए। पिछले जून में टी20 विश्व कप के बाद से नोर्टजे ने कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज़ के लिए वापसी करनी थी, लेकिन नेट्स में उनके पैर की अंगुली में चोट लग गई। तब से वह अपनी एसए20 फ्रैंचाइज़ी, प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए बिल्कुल भी नहीं खेले हैं और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के मार्की टी20 टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका जल्द…

