Bhopal : खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए गुरुवार 16 जनवरी का दिन बेहद खास होने जा रहा है। इस दिन सौरमंडल का लाल ग्रह मंगल पृथ्वी और सूर्य की सीध में आ रहा है। इस खगोलीय घटना में मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सरल (सीधी) रेखा में होंगे। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस खगोलीय घटना को मार्स एट अपोजीशन कहते हैं। इस समय मंगल चमकदार लालिमा के साथ बिना दूरबीन के देखा जा सकेगा। यह खगोलीय घटना दो साल के बाद हमें आकाश में देखने को मिलेगी। इससे पूर्व यह…
Author: admin
Asansol : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक (कार्मिक) का गुंजन कुमार सिन्हा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। श्री सिन्हा ने जुलाई 1994 में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के साथ सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, सीआईएल की एक सहायक कंपनी में कल्याण अधिकारी प्रशिक्षु के रूप में अपनी यात्रा आरंभ की थी। उनके पास जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस, रांची से कार्मिक प्रबंधन में स्नातकोत्तर की डिग्री और इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, नई दिल्ली से प्रशिक्षण और विकास में डिप्लोमा है। श्री सिन्हा ने ESCP बिजनेस स्कूल, पेरिस में उन्नत प्रशिक्षण के माध्यम से अपने नेतृत्व और प्रबंधन कौशल को…
Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से गायब दोनों लड़कियों को पुलिस ने कर्नाटक से बरामद कर लिया है। एक वरीय अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। दोनों लड़कियां सुरक्षित हैं और उन्हें पुलिस की टीम रांची लेकर लौट रही है। हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों लड़कियां 11 जनवरी की शाम से गायब थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अज्ञात ऑटो चालकों पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से…
Barkatha : सूर्यकुंड मेला के पहला दिन ही सूर्यकुंड गर्मजलकुंड के पास पूजा के दौरान दो महिला के सोने की चेन गले से चोरी हो जाने और उद्घाटन समारोह में पहुंचे बरकट्ठा सीओ का पाॅकेट कटने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी महिला शारदा देवी पति बालदेव महतो और उनकी बहु रेखा देवी पति मनीष कुमार ग्राम प्रेमनगर, थाना चरही निवासी ने बताया कि गर्मकुंड में पूजा करने आए। इसी बीच किसी ने सोने की चैन काट ली। साथ ही रेखा देवी ने बताया कि हम अपने जीजा कारू पंडित शिलाडीह निवासी के घर आई थी। दोनों महिला के…
Badkagaon : प्रखंड की नापोखुर्द पंचायत स्थित दर्शनीय रमणिक मुरली पहाड़ धाम शिवलिंग मंदिर प्रांगण में मकर सक्रांति के अवसर पर मंगलवार को विशाल भव्य मेला सह आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मेला एवं आर्केस्ट्रा का उद्घाटन फीता काटकर किया। आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने मनमोहक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर मेला में आए ग्रामीण महिला, पुरुष और बच्चे का भरपूर मनोरंजन किया। लोग देर शाम तक झूमते रहे। मेला में भारी भीड़ देखी गई। वहीं मंगलवार सुबह में विधायक रोशन लाल चौधरी मुरली पहाड़ पहुंचकर शिवलिंग का दर्शन कर क्षेत्र के विकास के…
Asansol : ईसीएल के तत्वावधान में आसनसोल के रवीन्द्र भवन में आयोजित कोल इंडिया लिमिटेड अंतर कंपनी सांस्कृतिक सम्मेलन 2024-25 के दुसरे दिन मंगलवार को सीआईएल मुख्यालय, अनुषंगी कंपनियों और एससीसीएल की प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच कथक प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसके बाद ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मणिपुर नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कोल इंडिया लिमिटेड अंतर कंपनी सांस्कृतिक सम्मेलन 2024-25 का दूसरा दिन शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं के लिए निर्धारित रहा, इसके बाद ग़ज़ल, ऑर्केस्ट्रा, ख्याल, धमोर, ठुमरी और तबला प्रतियोगिता के साथ सम्मेलन अपने दूसरे दिन के निष्कर्ष पर पहुंचा। गौरतलब हो कि इस सम्मेलन में कोल इंडिया लिमिटेड…
Godda : सोहराय पर्व के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से पावर प्लांट के निकटवर्ती ग्राम पेटवी संथाली और माली संथाली में आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच लूंगी, पंछी और टी-शर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय आदिवासी समुदाय के पारंपरिक त्योहारों और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करना था। अदाणी पावर प्लांट के आस-पास स्थित आदिवासी क्षेत्र के लोगों के बीच अदाणी फाउंडेशन लगातार इस तरह के सहयोग करता रहा है। फाउंडेशन आदिवासी समुदाय के धार्मिक अनुष्ठानों और पर्व-त्योहारों में सहायता प्रदान कर उनकी सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान में सक्रिय भागीदारी निभाता है। अदाणी…
Barkatha : झारखंड मुक्ति मोर्चा बरकट्ठा के द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व विधायक के बरकट्ठा स्थित आवास पर दही-चूड़ा कार्यक्रम एवं मिलन समारोह का आयोजन आज किया। दही-चूड़ा कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव ने विधिवत फीता काट कर किया। मिलन समारोह में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बरकट्ठा, चंदवारा, जयनगर, चलकुशा, चंदवारा, इचाक, टाटीझरिया, दारू प्रखंड़ सहित हजारीबाग और कोडरमा जिला के हज़ारों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता समेत आम जन शामिल हुए। पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को दही-चूड़ा, गुड-तिलकुट और सब्जी अपने…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छोटानागपुर का विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में 15 दिवसीय मेला का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मेले को उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सूर्यकुंड का जल्द ही विकास किया जायेगा। यहां के विकास के लिए एक सशक्त कमेटी का बनना आवश्यक है। यहां के लोगों को इस धाम के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। ताकि साफ सफाई एवं अन्य वस्तुओं की…
Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मकर संक्रांति पर मंगलवार को देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर समस्त देशवासियों को दान के महापर्व मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रकृति और लोक उत्सव का महापर्व सोहराय, टुसू परब, बुरु मागे परब और मकर संक्रांति की आप सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। उन्होंने कहा है कि प्रकृति का यह महापर्व आप सभी को स्वस्थ रखे। आप सभी समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना…

