Asansol : ईसीएल के तत्वावधान में आसनसोल के रवीन्द्र भवन में आयोजित कोल इंडिया लिमिटेड अंतर कंपनी सांस्कृतिक सम्मेलन 2024-25 के दुसरे दिन मंगलवार को सीआईएल मुख्यालय, अनुषंगी कंपनियों और एससीसीएल की प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच कथक प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसके बाद ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मणिपुर नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कोल इंडिया लिमिटेड अंतर कंपनी सांस्कृतिक सम्मेलन 2024-25 का दूसरा दिन शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं के लिए निर्धारित रहा, इसके बाद ग़ज़ल, ऑर्केस्ट्रा, ख्याल, धमोर, ठुमरी और तबला प्रतियोगिता के साथ सम्मेलन अपने दूसरे दिन के निष्कर्ष पर पहुंचा। गौरतलब हो कि इस सम्मेलन में कोल इंडिया लिमिटेड…
Author: admin
Godda : सोहराय पर्व के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से पावर प्लांट के निकटवर्ती ग्राम पेटवी संथाली और माली संथाली में आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच लूंगी, पंछी और टी-शर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय आदिवासी समुदाय के पारंपरिक त्योहारों और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करना था। अदाणी पावर प्लांट के आस-पास स्थित आदिवासी क्षेत्र के लोगों के बीच अदाणी फाउंडेशन लगातार इस तरह के सहयोग करता रहा है। फाउंडेशन आदिवासी समुदाय के धार्मिक अनुष्ठानों और पर्व-त्योहारों में सहायता प्रदान कर उनकी सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान में सक्रिय भागीदारी निभाता है। अदाणी…
Barkatha : झारखंड मुक्ति मोर्चा बरकट्ठा के द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व विधायक के बरकट्ठा स्थित आवास पर दही-चूड़ा कार्यक्रम एवं मिलन समारोह का आयोजन आज किया। दही-चूड़ा कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव ने विधिवत फीता काट कर किया। मिलन समारोह में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बरकट्ठा, चंदवारा, जयनगर, चलकुशा, चंदवारा, इचाक, टाटीझरिया, दारू प्रखंड़ सहित हजारीबाग और कोडरमा जिला के हज़ारों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता समेत आम जन शामिल हुए। पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को दही-चूड़ा, गुड-तिलकुट और सब्जी अपने…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छोटानागपुर का विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में 15 दिवसीय मेला का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मेले को उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सूर्यकुंड का जल्द ही विकास किया जायेगा। यहां के विकास के लिए एक सशक्त कमेटी का बनना आवश्यक है। यहां के लोगों को इस धाम के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। ताकि साफ सफाई एवं अन्य वस्तुओं की…
Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मकर संक्रांति पर मंगलवार को देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर समस्त देशवासियों को दान के महापर्व मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रकृति और लोक उत्सव का महापर्व सोहराय, टुसू परब, बुरु मागे परब और मकर संक्रांति की आप सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। उन्होंने कहा है कि प्रकृति का यह महापर्व आप सभी को स्वस्थ रखे। आप सभी समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना…
Hazaribagh : 38वां एआईयू ईस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में परफॉर्मिंग आर्ट्स की सहायक प्राध्यापिका कुमारी सीमा व फाइन आर्ट्स के सहायक प्राध्यापक शिवदेव कुमार के नेतृत्व में भाग लेने आईसेक्ट विश्वविद्यालय के 28 प्रतिभागियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों का प्रदर्शन इस बार शानदार रहा। प्रभात फेरी में विश्वविद्यालय को दूसरा, वहीं रंगोली में निधि और कार्टूनिंग में कृष्ण कुमार दांगी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि ऑन द स्पॉट पेंटिंग में कुमार कुशवाहा व कोलाज मेकिंग में मंजू कुमारी चौथे स्थान पर रहे। कुल मिलाकर…
Ramgarh : राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सोमवार को रामगढ़ पहुंचे, तो उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले से 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संचालित हो रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए 80 और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने दुलमी प्रखंड के चामरोम में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री रामदास सोरेन ने सभी छात्राओं को झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शिक्षा विभाग का यह प्रयास है…
Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बुधुआ स्थित सरकारी विदेशी शराब दुकान में 45 लाख गबन करने के लिए चोरी की नाटकीय घटना को अंजाम देने वाले तीन सेल्समैन समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से शराब दुकान का लॉकर, टूटा हुआ ताला, एक देसी कट्टा, ग्राइंडर, पिलास, 62 हजार रूपए नगद, तीन बाइक आदि बरामद किया गया है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने सोमवार काे कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि बुधुआ के शराब दुकान से शराब एवं लॉकर में रखे रुपये की चोरी अज्ञात पांच अपराधियाें के जरिये करने के…
Barkatha : बरकट्ठाडीह में प्रखंड स्तरीय गायत्री परिवार के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड समन्वयक का चयन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से शिवशंकर मोदी को प्रखंड समन्वयक और छोटीलाल प्रसाद बरवां निवासी को उप समन्वयक चुना गया। इसके अलावे कई अन्य पदों पर भी लोग चयनित किये गए जिनमें बबीता देवी को महिला प्रखंड समन्वयक रूबी देवी को उप समन्वयक, बीरेंद्र प्रसाद कल्हाबाद को युवा समन्वयक, रामचंद्र साव को युवा उप समन्वयक, गोपेश्वर प्रसाद को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समन्वयक और बासुदेव प्रसाद गैपहाड़ी को उप समन्वयक चुना गया। वहीं बैठक में मुख्य…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक पर्यटक स्थल सूरजकुंड धाम में मकर संक्रांति पर लगने वाले 15 दिवसीय मेला में न्यू इंडिया थिएटर का आगमन हो चुका है। बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से न्यू इंडिया थिएटर सूरजकुंड मेला में आकर अपना कला का प्रदर्शन करते आ रही है। इसी क्रम में थिएटर के एनाउंसर राजू कुमार ने बताया कि इस वर्ष 51 महिला कलाकार के द्वारा जो महाराष्ट्र, मुंबई,कोलकाता, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, आदि स्थानों से चलकर आई है। वह अपना कला का प्रदर्शन करेंगीं। वहीं वायरल गर्ल काजल कुमारी का भी इस बार मेला में आगमन हो रहा…

